एक्सप्लोरर

MP: 'सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को', नर्सिंग छात्रों को लेकर कमलनाथ का CM शिवराज से सवाल

MP Elections 2023: चुनावी माहौल में कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने का हर मौका लपक लेती है. अब नर्सिंग स्टूडेंट पर पुलिसिया दमन को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा है.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की जबलपुर शहर में नर्सिंग कॉलेज छात्रों पर पुलिसया दमन का मामला तूल पकड़ रहा है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए तमाम सवाल उठाए है. नर्सिंग छात्रों पर वाटर कैनन के प्रयोग पर कमलनाथ ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, "मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को?"

मध्य प्रदेश के दो लाख से ज्यादा नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सेज के छात्र पिछले 3 सालों से परीक्षा न होने कारण निराश और परेशान है. जबलपुर में बुधवार 20 सितंबर को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन करते जमकर अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी परीक्षा नहीं कराई तो वे चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देंगे. इस दौरान उन्होंने डीएम कार्यालय तक कूच किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया.



'नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों छीन लिए हैं'
दरअसल, चुनावी माहौल में कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने का हर मौका लपक लेती है. अब नर्सिंग स्टूडेंट पर पुलिसिया दमन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए लंबा चौड़ा ट्वीट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि, "शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार ने मध्य प्रदेश के नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों छीन लिए हैं. पहले तो शिवराज सरकार ने नर्सिंग कॉलेज में मान्यता देने, फैकल्टी की नियुक्ति करने, एडमिशन करने और डिग्री देने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया और अब न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर अत्याचार कर रही है. कल जबलपुर में पूरे प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों ने प्रदर्शन किया. अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों पर वाटर कैनन का उपयोग कर शिवराज सरकार ने अपना तानाशाही चेहरा उजागर कर दिया है."

कमलनाथ ने आगे लिखा कि "मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को? असली अपराधी तो आप हैं. आप जिन छात्रों पर वाटर कैनन चला रहे हैं, वह तो पीड़ित हैं. आपने फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी और उससे नर्सिंग घोटाला हुआ. 3 साल से परीक्षाएं न होने से छात्र परेशान हो रहे हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं.मध्य प्रदेश के छात्र आपसे पूछ रहे हैं कि आपको इस अपराध के लिए क्या दंड दिया जाए?"

कमलनाथ ने पूछा सवाल

नर्सिंग घोटाले के सूत्रधार आप नहीं तो और कौन है?
अगर आप सूत्रधार नहीं हैं तो आपने आज तक संबंधित विभाग के मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया?
अगर आप सूत्रधार नहीं है तो आखिर कैसे 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेज को गलत तरीके से मान्यता मिल गई?
अगर आप सूत्रधार नहीं है तो हाई कोर्ट से सख्त फैसला आने के बावजूद आपने आज तक कोई बड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की?
नर्सिंग घोटाले में आपका भ्रष्टाचार का रेट कार्ड क्या था?

कमलनाथ ने अंत में कहा कि,"शिवराज जी याद रखिए कि इन छात्रों के साथ आपने जो अन्याय और भ्रष्टाचार किया है, उसका हिसाब बहुत जल्द मध्य प्रदेश की जनता करने वाली है."

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल संभाग में एक्टिव हुए जयवर्धन सिंह, क्या हैं सियासी मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इस राज्य में महंगा हुआ दूध, कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा
इस राज्य में महंगा हुआ दूध, कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर, भोपाल में पास्ता से लेकर ढाबे की थाली तक सब कुछ हुआ महंगा
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर, भोपाल में पास्ता से लेकर ढाबे की थाली तक सब कुछ हुआ महंगा
'बच्चे के चेहरे पर वहीं निशान है, जहां राजा को चोट लगी थी', राजा रघुवंशी की मां बोलीं- मेरा बेटा वापस आ गया
'बच्चे के चेहरे पर वहीं निशान है, जहां राजा को चोट लगी थी', राजा रघुवंशी की मां बोलीं- मेरा बेटा वापस आ गया

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget