एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कहीं खुशी कहीं गम! 'महाराणा प्रताप लोक' की बैठक से निकलते ही इन नेताओं को मिल गए टिकट

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसके बाद पार्टी में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है.

MP Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निपटने के बाद राजपूत समाज के बीजेपी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 सितंबर को होने वाले महाराणा प्रताप लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे थे. इसके बाद जब बैठक खत्म होकर राजपूत नेता घर की ओर रवाना हुए तो रास्ते में ही बीजेपी की सूची जारी होने का समाचार मिला. इसके बाद कुछ चेहरों पर खुशी छलक गई जबकि कुछ गम में डूब गए.

भारतीय जनता पार्टी में इस बार नए प्रयोग के तौर पर प्रत्याशियों को मैदान में उतरने की कवायद की गई है. तीन केंद्रीय मंत्रियों को अभी तक जारी की गई सूची में मैदान में उतार दिया गया है, जबकि 7 सांसद भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं. अभी 152 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है.

इन बड़े नेताओं को मिल सकता है टिकट
अभी यह अभी कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक को भी पार्टी टिकट दे सकती है. इसके अलावा कुछ और सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है. हालांकि यह सब कुछ इतना फटाफट और हतप्रभ करने वाला है कि बड़े नेताओं को भी रणनीति के बारे में अंदर के खाने से जानकारी नहीं मिल पा रही है.

नेताओं को अचानक मिली टिकट की जानकारी
बीजेपी से जुड़े नेताओं ने बताया कि सोमवार (25 सितंबर) की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक निपट जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजपूत समाज के बीजेपी नेताओं की बैठक ले रहे थे. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मोहन सिंह राठौर, तेज बहादुर सिंह सहित कई बीजेपी नेता शामिल हुए. बैठक में 28 सितंबर को भोपाल में होने वाले भूमि पूजन की रणनीति तैयार की गई.

भोपाल में महाराणा प्रताप लोक का निर्माण कराया जा रहा है. यह निर्माण कार्य महाकाल लोक की तर्ज पर होगा. इस बैठक के समाप्त होने के बाद जब सभी लोग घर की ओर रवाना हुए तो अचानक सूची जारी हो गई इस सूची में केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ भितरवार से मोहन सिंह राठौर तथा नागदा-खाचरोद से तेज बहादुर सिंह चौहान को मैदान में उतार दिया गया.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: उम्मीदवारों की लिस्ट पर कांग्रेस नेता का बड़ा हमला, कमलनाथ बोले- 'हार स्वीकार कर चुकी है बीजेपी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद
Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद
MP News: 'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
Shahdol News: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget