एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: अमित शाह के दिए होमवर्क पर तेजी से काम कर रहे नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव से पहले लिया ये बड़ा एक्शन

MP Elections 2023: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए होमवर्क पर नरेंद्र सिंह तोमर तेजी से काम कर रहे हैं. समितियों का गठन करते हुए कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज 4-5 महीने का समय बचा है. नजदीक समय देख बीजेपी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है. भाजपा आलाकमान ने मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को दी है. नरेन्द्र सिंह तोमर भी जिम्मेदारी मिलते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा दिए गए होमवर्क पर नरेंद्र तोमर तेजी से जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में चुनावी प्रबंधन प्रभारी तोमर अनेक समितियों का गठन करने जा रहे हैं.

बता दें एमपी में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections 2023) को आता देख बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की नजर एमपी पर पड़ गई है. गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) सहित चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि आगामी 30 जुलाई को फिर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एमपी के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे बीते दौरे के दौरान दिए गए होमवर्क को चेक करेंगे. 

एमपी बीजेपी के तीन कैंपेन
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा के बाद बीजेपी प्रदेश में तीन कैम्पेन चलाने जा रही है. विकास यात्रा का समापन 14 अगस्त को किया जाएगा. इसके बाद प्रदेश में समितियों का गठन किया जाएगा. बीजेपी में जिला, मंडल और विधानसभा स्तर पर समितियां बनेंगी. इसमें हारी विधानसभा सीटों पर जो प्रभारी बनाएं हैं उनमें बदलाव हो सकता है. चुनाव लड़ने वाले नेताओं को इन जिम्मेदारियों से मुक्त रखा जाएगा.

संपर्क और संकल्प अभियान
इन कैम्पेन में दूसरा संपर्क और संकल्प अभियान है. बीजेपी मध्य प्रदेश में बड़ा विजय संकल्प अभियान चलाने जा रही है. इसे लेकर बूथ स्तर पर तैयारियां होंगी. सभी बड़े नेता बूथ तक उतरेंगे. हितग्राही और सामान्य संपर्क अभियान भी चलेगा.

संत रविदास अभियान पर जोर
बीजेपी का सबसे अहम अभियान संत रविदास अभियान है. इस अभियान के तहत बीजेपी ने संत रविदास मंदिर को लेकर बड़ा कैंपेन चलाने का निर्णय लिया है. हर बूथ से मिट्टी लेकर यात्राएं निकाली जाएंगी. दलित-आदिवासी वोटबैंक के नजरिए से यह बीजेपी का अहम अभियान है. इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: ABP C-Voter Survey: मध्‍य प्रदेश में कितने फीसदी लोग चाहते हैं कि बीजेपी को सीएम चेहरा प्रोजेक्‍ट करना चाहिए, सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Indore News: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
इंदौर: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget