एक्सप्लोरर

MP Budget Session 2022: समय से 9 दिन पहले MP का बजट सत्र खत्म, कांग्रेस ने सदन में किया विरोध

MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से 9 दिन पहले आनन फानन समाप्त कर दिया गया. कांग्रेसी विधायकों ने विरोध में आसंदी के सामने नारेबाजी की.

MP Assembly Budget Session 2022: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session of MP Assembly) निर्धारित समय से 9 दिन पहले खत्म हो गया. बजट सत्र के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई. आज सारे विधायी कामकाज निपटा कर विधानसभा अध्यक्ष (Assembly Speaker) गिरीश गौतम (Girish Gautam) ने हंगामे के बीच आनन फानन सत्र समाप्त करने का एलान कर दिया. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 25 मार्च तक चलना था, मगर समय से 9 दिन पहले समाप्त कर दिया गया. कांग्रेसी विधायकों ने इसे मुद्दा बनाकर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और मनोज चावला आसंदी के सामने लेट गए. कांग्रेस के दूसरे विधायकों ने भी आसंदी के सामने नारेबाजी की.

समय से पहले बजट सत्र समाप्त 

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेसी विधायक तरुण भनोत ने कहा कि शिवराज सरकार सच का सामना करने से डरती है. इसलिए बिना चर्चा के बजट पारित कर विधानसभा का सत्र स्थगित करवा लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सरकार सिर्फ कर्ज लेकर प्रदेश को कंगाल कर रही है और जनता को कर्ज के बोझ से लाद रही है. भनोत ने कहा कि पिछले बजट की तमाम योजनाएं कागज से बाहर नहीं आ पाई थीं और इस बार भी वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कागजी बजट बनाया है. गौरतलब है कि कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार किया था. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पटवारी को नोटिस जारी किया.

कांग्रेस ने नोटिस मिलने का मुद्दा सदन में उठाते हुए विरोध दर्ज कराने के बाद वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस ने कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया है. एक दिन पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की सदन में गैर मौजूदगी पर सवाल खड़ा किया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के बाद भी सदन में नहीं आने की बात कहकर कमलनाथ जी लोकतंत्र का‌ मखौल उड़ा रहे हैं. सदन का बहिष्कार करना और हंगामा करना कांग्रेस ‌के दिवालियापन का संकेत है. असल में कांग्रेस का सूरज अब अस्ताचल की ओर है."

Corona Vaccination: जबलपुर में 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हुआ शुरू, जानिए कारण

सत्र में होनी थी कुल 13 बैठकें

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगभाई का अभिभाषण से बजट सत्र शुरू हुआ था. राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस की ओर से दिए गए बयानों के कारण गतिरोध की स्थिति बन गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष में जारी गतिरोध के बीच 9 और 10 मार्च को चर्चा हुई. बजट सत्र में कुल 13 बैठकें निर्धारित की गई थीं. 18 मार्च को होली और 22 मार्च को रंगपंचमी पर प्रदेश में अवकाश रखा गया था. 

Jabalpur Medical College: जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दंपत्ति ने काली कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति, छापेमारी जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Indore Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Iran Israel War: 'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
सागर में महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget