एक्सप्लोरर

'जो औरंगजेब की तारीफ करेगा, उसे कब्रिस्तान पहुंचा देंगे', एमपी के विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान

MP Politics: सपा सांसद अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है. वहीं अबू आजमी ने अपने बयान पर लेकर सफाई भी दी है.

Abu Azmi Controversy: समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद लगातार सियासत जारी है. इसी बीच मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा देंगे.

रामेश्वर शर्मा ने कहा, ''औरंगजेब, बाबर, हुमायूं और अकबर सब लुटेरे थे इन्होंने भारत को लूटने का काम किया, महान तो छत्रपति शिवाजी थे, महान गुरु तेगबहादुर थे जिन्होंने शीश कटवा लिया, महान गुरु गोविंद सिंह थे जिनके दो बेटों को दीवारों में चुनवा दिया गया लेकिन इन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया, महान महाराणा प्रताप थे', ये सब महान थे हैं और रहेंगे और इन्हें सदैव पढ़ा जाता रहेगा.'' 

उन्होंने अबू आजमी का बिना नाम लिए बेवकूफ कह डाला और रामेश्वर शर्मा कहा, ''कल महाराष्ट्र में एक बेवकूफ हमको पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है,'' उन्होंने कहा वो औरंगजेब महान कैसे हो सकता है जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था, जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है. 

रामेश्वर शर्मा ने कहा, ''इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था, यह आक्रांता महान कैसे हो सकता है? लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था यह महान कैसे हो सकता है? महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे है और सदैव रहेंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं''

बता दें कि यह बवाल समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की बयान के बाद शुरू हुआ था, अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था.

अबू आजमी ने बयान पर दी सफाई 

अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई पेश की है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी महापुरुष के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा, बल्कि केवल कहा था कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था, उसके समय में जीडीपी अच्छी थी.

अबू आजमी ने कहा, "मैंने आज तक विवादित बयान नहीं दिया. सांच को आंच क्या. मैंने हिंदी में शपथ ली थी, उसपर भी विवाद हुआ था कि मराठी में शपथ क्यों नहीं ली. मैं छत्रपति शिवाजी के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता. छत्रपति शिवाजी और औरंगज़ेब की लड़ाई सत्ता, राजपाट की लड़ाई थी इसमें धर्म को लाने की क्या ज़रूरत है?"

इसे भी पढ़ें: MP: कोर्ट के आदेश के बावजूद खनिज विभाग ने रोके 12 कंपनियों के करोड़ों रुपये, जानिए पूरा मामला

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा में सूदखोरों का आतंक, 30% ब्याज और 1 हजार रुपये रोज पेनल्टी से तंग युवक ने की सुसाइड
छिंदवाड़ा में सूदखोरों का आतंक, 30% ब्याज और 1 हजार रुपये रोज पेनल्टी से तंग युवक ने की सुसाइड
Sehore News: मध्य प्रदेश: आर्यवर्त यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद, स्कूल दिखाकर कॉलेज की ली मान्यता, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: आर्यवर्त यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद, स्कूल दिखाकर कॉलेज की ली मान्यता, जांच शुरू
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच
इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप
इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप

वीडियोज

US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget