एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: MP BJP अध्यक्ष ने की 'मन की बात' की सराहना, बोले- 'इस कार्यक्रम ने पर्दे के पीछे काम करने वालों को सामने लाया गया'

PM Modi Mann ki Baat: पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में ऐसे लोगों का उल्लेख किया है, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे लोगों को मन की बात के कारण पहचान मिली.

PM Modi Mann ki Baat 100 Episode: प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के सौवें एपिसोड को हर जगह सुना गया. वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने उज्जैन (Ujjain) में इस कार्यक्रम को सुना. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में ऐसे लोगों का उल्लेख किया, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने भेरूगढ़ स्थित वीर सावरकर सामुदायिक भवन में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में भारत और दुनिया के इतिहास में आज एक विश्व कीर्तिमान बना है. प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में ऐसे लोगों का उल्लेख किया है, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री के मन की बात के कारण पहचान मिली.

गुमनाम लोगों को मिली पहचान

समाज में अलग स्थान मिला, साथ ही उनकी ओर से किए गए कार्यों को देश और दुनिया में पहचाना जाने लगा है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को लेकर आज देश और प्रदेश में उत्सव जैसा वातावरण है. इस कार्यक्रम में समाज के अंदर एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है.

MP में 25000 से ज्यादा स्थानों सुनी गई मन की बात

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को उत्सवी माहौल के साथ देशभर में सुना गया. प्रदेश में भी 64100 बूथ सहित 25000 से अधिक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ी, डॉक्टर, कलाकार, प्रबुद्धजन और हितग्राहियों ने कार्यक्रम में भागीदारी की.

मन की बात ने रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 100 वां संस्करण सुना. दुनिया के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि किसी राजनेता के प्रति जनता का अथाह विश्वास देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में किसी दल की बात नहीं की. राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक विषयों पर चर्चा की, जिससे समाज का नेतृत्व के प्रति विश्वास जागृत हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Mann Ki Baat: एमपी में 89 हजार जगहों पर लोगों ने सुनी PM मोदी की 'मन की बात', CM बोले- 'एक सामाजिक आंदोलन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget