एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा दावा, कहा- हम जनता के लिए समर्पित

मध्य प्रदेश के CM शिवराज ने शनिवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमने राज्य का बजट 21,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2,79,000 करोड़ रुपए कर दिया और अब 3,00,000 करोड़ रुपए के पार करेंगे.

MP Budget 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को युवाओं को साधने की कोशिश की. बता दें कि रविवार को सीएम शिवराज भिंड से विकास यात्रा शुरू करेंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया. 

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिस्प (CRISP) की लर्निंग मैनेजमेंट और विद्यार्थी ऐप का लोकार्पण किया. साथ ही 5 फरवरी से शुरू होने जा रही बीजेपी की विकास यात्रा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नीति बनाने और उनके समग्र विकास के लिए कार्यरत है. 

CM शिवराज का बजट को लेकर बड़ा दावा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के बजट को लेकर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि 'एक जमाना था जब मध्य प्रदेश का बजट केवल 21,000 करोड़ रुपए हुआ करता था. हम इसे बढ़ाकर 2,79,000 करोड़ रुपए लेकर गए और इस बार हम 3,00,000 करोड़ रुपए के पार ले जाएंगे.' बता दें कि सीएम शिवराज ने वित्त वर्ष 2021-2022 में पेश किए गए बजट की भी जमकर तारीफ की थी. उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देते हुए कहा था कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपए था. उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है.

वित्त वर्ष 2021-2022 में पेश किए गए बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने एक ट्वीट में लिखा था-'ये हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की GSDP ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है. वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर GSDP में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं.'

ये भी पढ़ें:  Khelo India Youth Games: 6 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेल रहे सौम्यदीप सरकार, पिंग पोंग बॉल से प्रेरणा लेकर पूरा कर रहे सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, तेल के इंतजार में लोग कतार में खड़े रहे, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget