एक्सप्लोरर

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर CM शिवराज ने चौंकाया, कहा- 'आपके मुंह से सुना है'

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान से सबको चौंका दिया. तीन नए मंत्री बनाए जाने की खबर थी.

MP Cabinet Expansion: प्रदेश में शुक्रवार शाम को शिवराज कैबिनेट के विस्तार की खबरों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान से सबको चौंका दिया. दरअसल शिवराज कैबिनेट का विस्तार टल गया है. चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम शिवराज अपने मंत्रीमंडल में विस्तार करने जा रहे हैं. इसमें तीन मंत्रियों के नाम भी तय माने जा रहे थे. 

 इसमें राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी के मंत्री बनाये जाने की खबर थी. हालांकि इस बारे में शुक्रवार शाम को मीडिया द्वारा जब सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया कि आज रात 8 बजे शपथ ग्रहण होने वाला है कौन-कौन मंत्री बनने वाला है. इस पर मुस्कुराते हुए सीएम ने कहा कि 'मैं भी तो आपके मुंह से सुन रहा हूं'.

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विराम लगा दिया.जबलपुर में पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि ऐसी खबरें है. आज रात 8 बजे नए मंत्री शपथ लेने वाले हैं. सीएम चौहान ने कहा कि,"मैं भी यह आपसे ही सुन रहा हूं."

यहां बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही थी. दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जबलपुर से भोपाल वापसी पर तीन मंत्री शपथ लेंगे.मंत्री बनने वालों की लिस्ट में विंध्य के कद्दावर नेता राजेन्द्र शुक्ला,महाकोशल के बड़े ओबीसी नेता गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से आने वाले उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी का नाम फाइनल माना जा रहा था.

यहां बताते चलें कि लगभग 6 घंटे के जबलपुर प्रवास के दौरान व्यस्त कार्यक्रम के अंत में जब पत्रकारों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरा तो उन्होंने साफ संकेत दिया कि फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं हो रहा है.

पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा शिवराज की जन दर्शन यात्रा को जन सौदा यात्रा बताये जाने पर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा जवाब दिया.उन्होंने कहा कि वे घबराए हुए है और परेशान है.जन दर्शन यात्रा में जो सैलाब उमड़ रहा है,उसके लिए मैं मध्यप्रदेश की जनता को प्रणाम करता है.समाज के हर वर्ग का प्यार मिल रहा है,आशीर्वाद मिल रहा है और हम जन दर्शन कर रहे है.समय-समय पर हम करते भी रहे है पहले.और इससे भी उन्हें तकलीफ हो गई है.

सीएम चौहान ने कहा कि उन्होंने (कमलनाथ) तो विकास के कोई काम किये नहीं है.वो तो कहते थे कि मेरे पास पैसे ही नहीं है.हम विकास के काम करते हैं तो भी उनको तकलीफ होती है.उन्होंने अपना धैर्य खो दिया है.बौखलाकर उल-जुलूल बातें करते है.कई बातें तो ऐसी है,जब वो कहते है तो जनता ही हंसती है.मुझे उनके बारे में मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Raisen News: आदिवासी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप, कमलनाथ ने शिवराज सरकार को 'लपेटा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget