एक्सप्लोरर

MP: सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब 8 से 10 घंटे दिन में भी मिलेगी बिजली

MP News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि खेतों में सोलर पंप लगाने को लेकर सब्सिडी दी जाएगी, इससे किसानों की आमदनी और अधिक बढ़ेगी. साथ ही अब 8 से 10 घंटे बिजली दिन में भी दी जाएगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर किसानों को आकर्षित करने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 से 10 घंटे की बिजली दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है. उल्लेखनीय है कि किसानों को वर्तमान में 24 घंटे में 4 से 6 घंटे बिजली मिल रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि महीने में 15 दिन रात के समय बिजली दी जाती है. 

ऐसी स्थिति में कड़के की ठंड के बीच किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 8 से 10 घंटे बिजली दिन में दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में सोलर पंप लगाने को लेकर सब्सिडी दी जाएगी, इससे किसानों की आमदनी और अधिक बढ़ेगी. 

11 गांवों के बदले नाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और भी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इसके अलावा कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत सिंगल क्लिक के जरिए फंड ट्रांसफर किया. प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1553.49 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.

इसके अलावा मोहन यादव ने शाजापुर जिले के 11 गांव के नाम बदल दिए हैं. ग्राम निपानिया हिस्सामुद्दीन को निपानिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवाड़िया को रामपुर पवाड़िया कर दिया. वहीं खजूरी अलाहदाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रीछड़ी मुरादाबाद को रीछड़ी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलोदा) को रामपुर, ऊंचोद को ऊंचावद, घट्टी मुख्त्यारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी नाम देने की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: MP सरकार इतने लाख लोगों को देगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget