एक्सप्लोरर

एमपी के शहरों को बनाया जाएगा हाईटेक? वैश्विक सम्मेलन को लेकर सीएम मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में शहरी विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा.

MP Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि भोपाल में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में शहरी विकास पर खासतौर से ध्यान केंद्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत बुनियादी ढांचे वाले कई स्मार्ट शहर हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी से शुरू होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. सीएम मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि स्मार्ट शहरों, मजबूत बुनियादी ढांचे और तेज वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश भारत के शहरी परिवर्तन में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य रणनीतिक निवेश, सतत वृद्धि और अत्याधुनिक डिजिटल शासन को एक साथ लाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तेजी से अपने बुनियादी ढांचे, आवास और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है, जिसमें 72 हजार करोड़ रुपये की शहरी परियोजनाएं चल रही हैं और 88 हजार करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी चल रही है.

उन्होंने कहा कि सात स्मार्ट शहरों, विश्व स्तरीय संपर्क और प्रगतिशील शहरी नीतियों के साथ मध्यप्रदेश निवेशकों और डेवलपर को बेहतर बुनियादी ढांचा देने के लिए अच्छी स्थिति में है. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने के लिए शहरी विकास में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने आश्वासन दिया कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी रैंकिंग में अग्रणी होने के कारण भविष्य के लिए तैयार निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में उभर रहा है. बेहतर संपर्क, पर्यावरणीय स्थिरता और डिजिटल प्रगति के साथ राज्य के शहरों को एक अनूठी पहचान मिलेगी.

उन्होंने कहा कि किफायती आवास, ग्रीनफील्ड सिटी विस्तार या मल्टीमॉडल परिवहन समाधान के साथ मध्यप्रदेश शहरी विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है. राज्य ने पहले ही 8.32 लाख घरों का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10 लाख नये घरों की योजना पर काम चल रहा है.

मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने शहरी क्षेत्रों में 80 प्रतिशत पाइप जलापूर्ति लक्ष्य हासिल कर लिया है और 2027 तक 100 प्रतिशत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने छह हजार किलोमीटर शहरी सड़कें विकसित की हैं, जिससे गतिशीलता और संपर्क बढ़ा है. वर्ष 2030 तक 100 प्रतिशत सीवर कवरेज हासिल करने का लक्ष्य है. यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मध्यप्रदेश का प्रदर्शन अग्रणी रहा है और इसे स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2023 में शीर्ष दो राज्यों में स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा कि इंदौर को लगातार सातवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में मान्यता दी गई है, जबकि भोपाल को सबसे स्वच्छ राज्य राजधानी का दर्जा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य ने आधुनिक बुनियादी ढांचे और पुनर्विकास को बढ़ावा देने के लिए मप्र पुनर्घनत्व नीति 2022 और मप्र पुनर्विकास नीति 2022 पेश की है.

उन्होंने कहा कि ईवी नीति 2025 बुनियादी ढांचे के प्रोत्साहन के साथ इलेक्ट्रिक गतिशीलता को बढ़ावा देती है. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक निर्बाध परिवहन नेटवर्क है, जो निवेशकों के लिए अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करता है. राज्य में पांच लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क, 46 राष्ट्रीय राजमार्ग, 20 प्रमुख रेलवे जंक्शन और छह चालू हवाई अड्डे हैं. इंदौर और जबलपुर में आगामी मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क व्यापार और संपर्क को बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Priyanka Kadam: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी के आरोप पर प्रियंका कदम ने दी सफाई, डांस वीडियो पर क्या कहा?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह

वीडियोज

Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget