एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, तीन चरणों में होगा विरोध प्रदर्शन

MP Politics: भोपाल में एमपी कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें प्रमुख फोकस आगामी संविधान बचाओ अभियान पर रहा. 25-30 अप्रैल के बीच देश में संविधान बचाव रैली आयोजित की जाएगी.

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने, आगामी आंदोलनों और अभियानों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई.

बैठक का प्रमुख फोकस आगामी संविधान बचाओ अभियान पर रहा. निर्णय लिया गया कि 25 से 30 अप्रैल के बीच पूरे देश में संविधान बचाव रैली आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश में इस अभियान को 28 अप्रैल से ग्वालियर में एक भव्य रैली के साथ किया जाएगा.

तीन चरणों में चलेगा अभियान

यह अभियान तीन चरणों में विस्तारित होगा. पहले चरण में 3 मई से 10 मई तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में समस्त DCC द्वारा PCC के समन्वय से रैलियां आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां जैसे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बदहाली आदि मुद्दों को उजागर किया जाएगा. युवाओं, किसानों, मजदूरों और दलित समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी.

दूसरे चरण में  11 मई से 17 मई तक हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता जनजागरण करेंगे. ED, CBI, और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों पर हमलों को उजागर किया जाएगा.

वहीं तीसरे चरण में  20 मई से 30 मई तक हर घर तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता द्वार-द्वार जाकर संवाद स्थापित करेंगे. विशेष रूप से महंगाई, बेरोजगारी, संविधानिक अधिकारों के हनन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. अभियान साहित्य वितरित कर, सोशल मीडिया के माध्यम से भी संवाद को सशक्त किया जाएगा.

संविधान संदेश के साथ आंदोलन

मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संविधान पर हो रहे हमलों को रोकने और जनता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान निर्णायक साबित होगा. साथ ही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता इस आंदोलन को अपनी जिम्मेदारी माने और हर गांव, हर वार्ड तक संविधान का संदेश लेकर जाए. यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा देने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने एवं जनसंपर्क को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक अहम पहल सिद्ध हुई है. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप
इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप
होली पर 'बर्तन प्रथा' बंद, न मानने वालों पर 5000 जुर्माना! सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
होली पर 'बर्तन प्रथा' बंद, न मानने वालों पर 5000 जुर्माना! सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
Damoh News: रूठी पत्नी को मायके चली गई, मदद मांगने कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स, फिर चढ़ा बिजली के खंभे पर
रूठी पत्नी को मायके चली गई, मदद मांगने कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स, फिर चढ़ा बिजली के खंभे पर
Dhar News: धार में दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे रही बच्चे को दिया जन्म, टीचर से कहा- पेट में दर्द हो रहा...
धार में दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे रही बच्चे को दिया जन्म, टीचर से कहा- पेट में दर्द हो रहा...

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget