एक्सप्लोरर

MP Monsoon: पूर्वी एमपी में नहीं बरसी इंद्र देव की कृपा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश

MP Rain: पूर्वी मध्य प्रदेश में 19% कम बारिश होने की वजह से आंकड़ा औसत बारिश तक नहीं पहुंच पाया है. यहां सबसे कम बारिश रीवा में हुई, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में हुई है.

MP Rain News: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि कई जिलों में अभी भी बारिश का इंतजार हो रहा है. अगर 1 जून से लेकर अभी तक की बात की जाए तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई.

इस तरह अगर पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो दीर्घावधि में 7 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग की ओर से पूरे मध्य प्रदेश में हो रही बारिश पर लगातार नजर रखी जा रही हैं. अभी तक मध्य प्रदेश में 289 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य स्थिति में अभी तक 311 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी. 

पूर्वी मध्य प्रदेश के इन जिलों में हुई कम बारिश 

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 19% कम बारिश होने की वजह से आंकड़ा औसत बारिश तक नहीं पहुंच पाया है. यहां सबसे कम बारिश रीवा में हुई है. यहां पर सामान्य से 59% कम बारिश हुई है. इसके बाद सीधी में भी 42% कम बारिश दर्ज की गई है.

उमरिया में भी सामान्य से 55% कम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बारिश सिवनी में हुई है. यहां पर सामान्य से 19% अधिक बारिश दर्ज की गई है. जबकि निवाड़ी में 18% अधिक बारिश हुई है. मंडला में 5% अधिक, छिंदवाड़ा में 1% अधिक बाकी पूर्वी मध्य प्रदेश के सब जिलों में कम बारिश हुई है.

पश्चिमी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश

यदि पश्चिमी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो 1 जून से अभी तक सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में हुई है. यहां पर सामान्य से 60% अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा ग्वालियर में 55 % अधिक बारिश हुई है. इसी तरह बड़वानी में 18%, भिंड में 45% ,भोपाल में 23%, शिवपुरी में 26 प्रतिशत और शाजापुर में 15% अधिक बारिश दर्ज की गई है. 

इसी तरह राजगढ़ में 48%, रतलाम में 9%, बुरहानपुर में 10% अधिक बरसात दर्ज की गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में सबसे कम बारिश हुई है. यहां पर सामान्य से 36% कम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा हरदा में 34% कम बरसात दर्ज की गई है. इसके अतिरिक्त आगर मालवा में पांच प्रतिशत अधिक और अशोकनगर में औसत बारिश हुई है.

ये भी पढ़े: सुंदरकांड पाठ की अनुमति देने वाले थाना प्रभारी को नोटिस जारी, कांग्रेस के विरोध पर लिया गया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Indore Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Iran Israel War: 'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
सागर में महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget