एक्सप्लोरर

MP Election 2023: टिकट देकर कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, तो निर्दलीय नामांकन भरने पहुंच गए पूर्व MLA शेखर चौधरी

MP Elections: डिंडोरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम आज नामांकन भरेंगे. जबकि जिलापंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते भी डिंडोरी विधानसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गोटेगांव विधानसभा से आज पूर्व विधायक शेखर चौधरी (Shekhar Chaudhary) निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरेंगे. शेखर चौधरी बड़े काफिले के साथ गोटेगांव से नरसिंहपुर नामांकन फॉर्म दाखिल करने आएंगे. बता दें कि गोटेगांव विधानसभा से कांग्रेस (Congress) पार्टी ने पहली लिस्ट में शेखर चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था. इसके बाद दूसरी लिस्ट में शेखर चौधरी के बदले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपना प्रत्याशी बना दिया, जिसके बाद शेखर चौधरी और एनपी प्रजापति के समर्थकों के बीच सियासी पारा बढ़ गया था.

कांग्रेस के लिए बगावत की ये कलह सिर्फ गोटेगांव में ही नहीं देखने को मिली है, बल्कि कई और सीटों से पार्टी के बागी नेता विरोधी बनकर चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरने की फिराक में हैं. डिंडोरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम भी आज नामांकन भरेंगे. जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते भी डिंडोरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. बता दें कि कांग्रेस से बगावत कर ओमकार मरकाम के खिलाफ रुदेश परस्ते चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के दोनों प्रत्याशी भी आज नामांकन दाखिल करेंगे.

गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने इस्तीफा वापस लिया

विरोध की आवाज तेज होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कई बागी नेताओं को मनाने की कोशिशें भी तेज की हैं. कुछ सीटों पर कांग्रेस को इस कोशिश में सफलता भी हासिल हुई. आज नामांकन के आखिरी दिन ये चर्चा भी हो रही है कि धार से कांग्रेस के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की है. कमलनाथ से चर्चा के बाद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. गजेंद्र सिंह, धरमपुरी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद बीजेपी में जाने की चर्चा भी तेज हुई थी.

ये दिग्गज भी दाखिल करेंगे नामांकन
विधानसभा क्रमांक एक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं विधानसभा दो से रमेश मेंदोला बीजेपी की ओर से आज नामांकन दाखिल करेंगे. विधानसभा क्रमांक चार से विधायक मालिनी गौड़ अपना नामांकन दाखिल करेगी. वहीं राऊ से जीतू पटवारी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: इंदौर पहुंचे राजनाथ सिंह ने की कैलाश विजयवर्गीय की जमकर तारीफ, बोले- 'कोई माई का लाल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget