एक्सप्लोरर

MP Election Results: मिट्टी का मकान, कर्ज लेकर लड़ा चुनाव, उधार की बाइक लेकर पहुंचे भोपाल, पढ़ें MLA की कहानी

MP Election Results 2023: एमपी में BJP की आंधी के बीच भारतीय आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने जीत हासिल कर मोटरसाइकिल पर एमएलए लिखवा लिया. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी.

MP Assembly Election Results 2023: लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां पर दिल जीत कर वोट हासिल किया जा सकता है. लोकतंत्र के मैदान में अमीरी और गरीबी का कोई फर्क नहीं होता है. इसका ताजा उदाहरण रतलाम जिले के सैलाना सीट से बीजेपी और कांग्रेस को धूल चटकार चुनाव जीते कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) को देखकर मिलता है. भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह चुनाव लड़ पाए. इसलिए उन्होंने कर्ज लेकर चुनाव लड़ा और अपने साले की मोटरसाइकिल पर एमएलए लिखवा. वे मोटरसाइकिल से 330 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को भोपाल पहुंचे थे. मोटरसाइकिल से ही कमलेश्वर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से मिलने पहुंच गए.

रतलाम जिले में पांच विधानसभा सीट है और यहां पर चार पर बीजेपी ने ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल की है. सैलाना विधानसभा सीट पर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी अपनी जीत के दावे कर रही थी. इसी दौरान 11 उम्मीदवारों में कमलेश्वर डोडियार भी भारतीय आदिवासी पार्टी (Bharatiya Tribal Party) के बैनर तले चुनाव लड़ने निकल पड़े. कमलेश्वर डोडियार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को पराजित कर दिया. कमलेश्वर डोडियार बहुत गरीब परिवार से आते हैं. उनका पूरा परिवार एक झोपड़ी में रहता है. 

हेलमेट खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे 

डोडियार का बचपन गरीबी में गुजरा. उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मजदूरी और डिलीवरी बॉय का काम किया. उनका परिवार एक झोपड़ी में रहती है. उनका मकान अभी भी कच्चा मकान है. वह आज भी एक मिट्टी के घर में रहते हैं. बारिश होने पर उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. क्योंकि बारिश होने पर छत से पानी टपकता है. ऐसे में रात गुजारना मुश्किल हो जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कोई भी गाड़ी नहीं है. यहां तक चुनाव जीतने के बाद उनको भोपाल जाना था, जहां उनको अधिकारियों से जरूरी दस्तावेज वेरीफाई करवाने थे. इसके लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे. इसलिए वह अपने साले की मोटरसाइकिल पर एमएलए लिखवा कर भोपाल की सफर पर निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जब उनसे पूछा गया कि आप ने हेलमेट क्यों नहीं पहना है, तो उन्होंने कहा कि सच कहे तो मेरे पास अभी हेलमेट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन बहुत जल्द खरीद लूंगा. 

अकाउंट में हैं महज 2000 रुपये

कमलेश्वर की आर्थिक हालत इतनी कमजोर है कि उनके एक बैंक अकाउंट में महज ₹2000 है. कमलेश्वर के पास चल अचल संपत्ति के ब्यूरो पर नजर डाली जाए तो यह 10 लाख के आसपास है. चुनाव जीतने के बाद जब उन्हें भोपाल जाना पड़ा तो वे मोटरसाइकिल से ही रवाना हो गए. नवनिर्वाचित विधायक के पास चौपहिया वाहन तक नहीं है. जिस इलाके से कमलेश्वर ने जीत हासिल की वह आदिवासी बाहुल्य इलाका है. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों से ही मतदाता नाराज थे.

मोटरसाइकिल पर MLA लिखवाने की थी तमन्ना

जब कमलेश्वर डोडियार चुनाव लड़ रहे थे, उस समय उनके समर्थकों ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वह मोटरसाइकिल पर विधायक लिखवाएंगे. जैसे ही कमलेश्वर ने चुनाव जीत सबसे पहले मोटरसाइकिल पर एमएलए लिखवाया गया.  इसके बाद अपने समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए मदद की गुहार भी लगाई.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: स्वच्छता के बाद शिक्षा में भी नंबर वन बनने की तैयारी, इंदौर में सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण, 30 को शोकॉज नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
Embed widget