एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: उज्जैन की इस सीट पर BJP प्रत्याशी घोषित होते ही विरोध शुरू, कई नेताओं ने दिए इस्तीफे

MP Assembly Elections: नागदा खाचरोद सीट पर बीजेपी को कांग्रेस के साथ ही अपनी पार्टी के नाराज नेताओं का भी विरोध झेलना पड़ रहा है. यहां पूर्व विधायक दिलीप शेखावत के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं.

Ujjain News: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने 39 प्रत्याशियों की सूची में उज्जैन (Ujjain) जिले की नागदा खाचरोद ( Nagda Khachrod) सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. हालांकि इसका विरोध भी शुरू हो गया है. बीजेपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी के नेता प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं.

बीजेपी ने सोमवार को दूसरी सूची जारी की थी जिसमें उज्जैन जिले की नागदा खाचरोद सीट से डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरा गया है. जैसे ही तेज बहादुर सिंह चौहान के नाम की घोषणा हुई वैसे ही विरोध भी शुरू हो गया. पूर्व विधायक दिलीप शेखावत के घर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लग गया.

दिलीप शेखावत रह चुके हैं नागदा के विधायक
बीजेपी के नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया. इस विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक दिलीप शेखावत की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी. दिलीप शेखावत पहले भी नागदा खाचरोद सीट से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को चुनाव में हराया था. 2018 चुनाव में वह दिलीप गुर्जर से हार गए थे. इस बार भी कांग्रेस दिलीप गुर्जर पर दाव खेल सकती है. दूसरी तरफ बीजेपी में पनप रहे आक्रोश का लाभ भी कांग्रेस लेने की कोशिश में जुट गई है.

बीजेपी से इस्तीफा देने का आया था फोन- जिला अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने बताया कि पार्षद गोलू यादव सहित कुछ नेताओं के फोन आए थे. उन्होंने कहा कि अभी औपचारिक रूप से लिखित में किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने यह जरूर कहा है कि जब एक सीट पर कई दावेदार होते हैं तो कार्यकर्ताओं में कुछ दिनों के लिए नाराजगी जरूर हो जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह परिवार का मामला है, कोई विशेष बात नहीं है. 

घटिया और तराना सीट पर भी हो चुका है विरोध
बीजेपी ने जब पहली सूची जारी की थी उसमें उज्जैन जिले की घटिया और तराना के प्रत्याशियों का नाम भी शामिल था. इस घोषणा के बाद कुछ दिनों तक दोनों प्रत्याशियों का भी विरोध होता रहा लेकिन अब सब कुछ सामान्य की हो गया है. दूसरी सूची में फिर विरोध सामने आ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में चार और विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ विरोध के स्वर भी सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  MP Election 2023: सीधी में 'पेशाब कांड' विधायक को पड़ा महंगा, केदारनाथ शुक्ला की जगह रीति पाठक को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
MP News: सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget