एक्सप्लोरर

13 फरवरी को अयोध्या के लिए जबलपुर से चलेगी पहली 'आस्था स्पेशल ट्रेन', जानें किराया

Aastha Special Train: मध्य प्रदेश से अयोध्या जाने वाली पहली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ 13 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे जबलपुर से रवाना होगी. यह ट्रेन इटारसी-भोपाल होते हुए अयोध्या जाएगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से अयोध्या (Ayodhya) के लिए पहली 'आस्था स्पेशल ट्रेन' का फाइनल शेड्यूल आ गया है. रेलवे बोर्ड ने जबलपुर (Jabalpur) से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना किए जाने को हरी झंडी दे दी है. ऐसे में 13 फरवरी को जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या आने-जाने, रुकने और खाने-पीने का खर्च प्रति व्यक्ति 1,450 रुपये रखा गया है.

रेल सूत्रों ने बताया कि 13 फरवरी को जबलपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन इटारसी-भोपाल होते हुए अयोध्या जाएगी. आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे के नियमित बुकिंग काउंटर या आरक्षण काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि आईआरसीटीसी से सीधे बल्क बुकिंग होगी. इसमें चयनित लोगों को ही स्थान मिलेगा. आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे द्वारा सुरक्षा और अन्य संसाधन मुहैया कराए जाएंगे.

इन स्टेशनों से होकर जाएगी आस्था स्पेशल ट्रेन
अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 20 स्लीपर और दो एसएलआर होंगे. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन जबलपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन 11.50 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 

बीजेपी हर वार्ड से कर रही है भक्तों का चयन
वापसी में यह ट्रेन अयोध्या से 15 फरवरी को रात 8.20 बजे चलकर अगले दिन 6.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी. वहीं आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर वार्ड से भक्तों का चयन किया जा रहा है. मंडल और वार्ड स्तर पर यात्रियों का कोटा निर्धारित कर दिया गया है. इसके लिए पार्टी द्वारा एक कमेटी भी बनाई गई है, जो यात्रियों का चयन करने के साथ उनकी यात्रा का भी खास ख्याल रखेगी. यहां बताते चलें कि 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद अब देश भर से श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया, बोले- '1000 से ज्यादा मंदिरों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट , पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 6 की मौत
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से बड़ा हादसा, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 6 की मौत
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
Singrauli News: अफवाहों की आग में सुलगा सिंगरौली, पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, गाने से दे रही संदेश
अफवाहों की आग में सुलगा सिंगरौली, पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, गाने से दे रही संदेश
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
Embed widget