MP Narottam Mishra News: देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान असुरक्षा बढ़ने की बात कहे जाने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला बोला है और उन्हें टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक तक बता डाला. राजधानी भोपाल में संवाददाताओं द्वारा हामिद अंसारी के बयान और उस पर सामने आ रही प्रक्रियाओं पर पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा, जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब हो रहे हैं.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि देश ने हामिद अंसारी को दो-दो बार उपराष्ट्पति बनाया लेकिन वैश्विक मंच पर देश के खिलाफ बातें कर उन्होंने संकीर्ण मानसिकता का ही परिचय दिया है.

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे कमल नाथ हो जो महान भारत को 'बदनाम' भारत कहते थे. चाहे दिग्विजय सिंह हो, सलमान खुर्शीद हो या राशिद अल्वी हो, ये किसी भी इस स्तर पर राष्ट विरोधी बातें करने और देश को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश को बदनाम करने का जो प्रोपोगंडा है, वह धीरे-धीरे सबके सामने आ रहा है.

इसे भी पढ़ें :

MP News: दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका तो 100 से ज्यादा पुलिस जवानों ने VIP सुरक्षा देकर निकलवाई बारात, जानें पूरा मामला

Indian Railways: इस जगह बन रहा देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाई ओवर, जानें कैसे नाम पड़ा 'उड़ता जंक्शन'?