एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में इतने लाख मतदाताओं ने बीजेपी-कांग्रेस को किया नापसंद, जानें किसे दिया अपना वोट?

MP Lok Sabha Election Result 2024: इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी 29 की 29 सीटों पर फतह हासिल की है. यहां तक कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी बीजेपी बाजी मारी है.

MP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना में मध्य प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं ने बीजेपी-कांग्रेस या किसी अन्य दल या निर्दलीय प्रत्याशी पर विश्वास ना जताते हुए नोटा को वोट दिया है. सबसे खास बात यह है कि इन मतदाताओं में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं. नोटा पर पड़े वोट के मामले में पहले नंबर पर इंदौर रहा, जबकि दूसरे पर रतलाम और तीसरे नंबर पर बैतूल लोकसभा सीट रही है.

दरअसल, भारत में ईवीएम के जरिए वोटिंग होती है. ईवीएम मशीन में प्रत्याशियों के अलावा एक निशान नोटा का भी होता है, यानि किसी मतदाता को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन भी दबा सकता है. इस बार प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 5 लाख 33 हजार वोट नोटा को मिले हैं. इसमें से 5 लाख 32 हजार वोट ईवीएम, जबकि एक हजार के लगभग वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डले हैं.

इंदौर पहले नंबर पर
नोटा पर वोट के मामले में इंदौर लोकसभा सीट पहले नंबर पर रही है. इंदौर में नोटा पर 2 लाख 18 हजार 355 वोट मिले, जबकि इंदौर में ही 319 कर्मचारियों ने भी पोस्टल बैलेट के जरिए नोटा को ही वोट दिया है. दूसरे नंबर पर रतलाम लोकसभा सीट रही, जहां 31 हजार 697 मतदाताओं ने नोटा का वोट दिया और तीसरे नंबर पर बैतूल लोकसभा सीट रही. 

प्रतिशत में देखे आंकड़े
नोटा पर मिले वोट के मामले में प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों की बात करें तो मंडला लोकसभा सीट पर नोटा को 1.23 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि खजुराहो में 1.42, शहडोल में 1.68, रतलाम में 2.07 और इंदौर में सबसे ज्यादा 14 प्रतिशत वोट नोटा पर डले.

बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी 29 की 29 सीटों पर फतह हासिल की है. यहां तक कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी बीजेपी बाजी मारी है.

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी सीटों पर मारी बाजी, लेकिन अपने इस टारगेट को पूरा नहीं कर सकी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget