एक्सप्लोरर

उज्जैन स्टेशन से महाकाल मंदिर पल भर में पहुंचेंगे भक्त, जानें कब से शुरू होगा रोपवे का निर्माण कार्य?

Ujjain News: रोपवे प्रोजेक्ट से महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा पहुंचाने वाला है. वक्त की बचत के साथ यातायात बाधित होने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा.

MP News: भगवान महाकाल का दर्शन करने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने के लिए आज (शुक्रवार) प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक हुई. बैठक में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अविनाश लवानिया, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के सीईओ प्रकाश गौर मौजूद रहे. प्रकाश गौर ने बताया कि महाकाल रोपवे प्रोजेक्ट का काम अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा.

रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि अक्टूबर 2026 निर्धारित है. रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी होते हुए गणेश कॉलोनी तक 1.76 किलोमीटर लंबा रोपवे बनेगा. रोपवे में 3 स्टेशन, 13 टावर और 48 केबिन स्थापित किए जाएंगे. प्रत्येक केबिन में लगभग 10 लोग बैठ सकेंगे.

श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने में लगने वाला समय घट जायेगा. रोपवे के जरिये 7 मिनट में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे. अधिकारी ने बताया कि रोपवे में मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. इंटीग्रेटेड और वर्टिकल रेस्क्यू सिस्टम से लैस रोपवे की क्षमता लगभग एक घंटे में दो हजार यात्री प्रति दिशा होगी.

उज्जैन आने वाले महाकाल के भक्तों को बड़ी सौगात

गौरतलब है कि महाकाल रोपवे प्रोजेक्ट में नोडल विभाग मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, कंसल्टेंसी एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड और निर्माण एजेंसी एमएसइंफ्रा लिमिटेड को बनाया गया है. एमपीआरडीसी के प्रबंधक लवानिया ने निर्माण एजेंसी एमएस इंफ्रा लिमिटेड को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से त्वरित निराकरण किया जाए. रेलवे, नगर निगम, एमपीईबी, स्मार्ट सिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग और आवश्यक अनुमति जारी करने का कार्य तेजी से हो. रोपवे प्रोजेक्ट से महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा पहुंचाने वाला है. वक्त की बचत के साथ श्रद्धालुओं को यातायात बाधित होने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Watch: जबलपुर में मोमोज के लिए पैरों से गूंथा जा रहा था आटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
Indore News: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
इंदौर: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
Bhopal News: अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल पर बोला हमला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Iran India Relations: हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
Embed widget