एक्सप्लोरर

MP Politics: सीहोर विधायक सुदेश राय के आतंकवाद वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस के विक्रम मस्ताल ने पूछा ये सवाल

Sehore News: कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सीहोर में बीजेपी विधायक सुदेश राय के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने उनके बयान का पलटवार किया है.

Madhya Pradesh Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा दिए गए बयान से राजनीति में बवाल मच गया है. सीहोर विधायक सुदेश राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर कभी आतंकवादी क्षेत्र हुआ करता था. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता व अभिनेता विक्रम मस्ताल ने ट्वीट कर पूछा कि शांति के टापू में आतंकवादी कौन?

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में के सभी जिला और विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर नब्ज टटोल रही है. इसी के चलते सोमवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में लीसा टॉकीज प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग व विधायक सुदेश राय द्वारा संबोधित किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने सीहोर को आतंकवाद होने की बात कह डाली, जिससे सीहोर जिले की राजनीति गरमा गई और लोगों में चर्चा का विषय बन गया. 

विधायक सुदेश राय ने दिया ये बयान
विधायक सुदेश राय ने संबोधित करते हुए कहा."मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह प्रदेश है. यहां आतंकवाद, अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा. बड़े अपराध करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे बुलडोजर चलवा दे रहे हैं." विधायक सुदेश राय ने आगे कहा, "वही आतंकवाद सीहोर में भी था. किसी की हिम्मत नहीं थी खड़े होने की और हम तो तुमरे सब के पैर पड़-पड़ कर नीचे बैठे हैं. क्योंकि यह हमारे संस्कार हैं, हमारी पार्टी के संस्कार हैं ऐसे ही रहेंगे. सीहोर शहर भी आतंकवादियों का क्षेत्र कहलाता था. हम नाम नहीं लेंगे, अपना मुंह खराब करने के लिए. नहीं तो पहले एक घर में 4 भाई होते थे, तो चारों पर केस दर्ज हो जाते थे." 

विधायक के बयान पर विक्रम मस्ताल का पलटवार
वहीं विधायक सुदेश राय द्वारा दिए बयान पर कांग्रेस नेता व अभिनेता विक्रम मस्ताल ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "शहीदों की नगरी सीहोर को आतंकवाद से जोड़ा, मैं पूछना चाहता हूं सीहोर जिले में आतंकवादी कौन है? सीहोर का इतिहास 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. हमें उन वीरों की वीर गाथा याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में जरा भी संकोच नहीं किया." 

अमित शाह के निर्देशों पर हो रहे सम्मेलन
बता दें मध्य प्रदेश में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं और चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान अपने हाथों में ले रखी है. बीते दिनों भोपाल आए अमित शाह ने कार्यसमिति की बैठक में कहा था कि मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन तमाम जिले तहसीलों में रखे जाएं, इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh में एक नहीं 4 BJP? दिग्विजय सिंह ने बताए भाजपा के चार प्रकार, कहा- 'नाराज, शिवराज, महाराज और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, तेल के इंतजार में लोग कतार में खड़े रहे, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान
MP: CM मोहन ने उज्जैन में नए घाटों-पुल का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का ध्यान
MP: CM मोहन ने उज्जैन में नए घाटों-पुल का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का ध्यान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget