एक्सप्लोरर

Indore News: AI रोबोट दिखाएगा कमाल, घनी बस्तियां हों, तंग जगहें या जंगल की आग, पता लगाकर तुरंत बुझाएगा

MP News: तीन महीने के अनुसंधान से तैयार मिनी रोबोट को बनाने में करीब दो लाख रुपये की लागत आई है. यह रोबोट अग्निशमन विभाग के साथ ही कारखानों, दफ्तरों और अन्य स्थानों पर तैनात किया जा सकता है.

Remote Controlled Fire Robot: घनी बस्तियों और तंग जगहों में लगी आग बुझाने में अग्निशमन दल को होने वाली मुश्किलों का हल खोजने के लिए इंदौर में इंजीनियरिंग के एक विद्यार्थी ने ‘मिनी रोबोट’ बनाया है. विकास के अगले चरण में इस रोबोट को कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से कुछ इस तरह उन्नत बनाया जा रहा है कि यह किसी स्थान पर लगी आग का खुद पता लगा कर उसे बुझा सकेगा.

अधिकारियों ने बताया कि मिनी रोबोट को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शुरू किए गए 'इन्टर्नशिप विद मेयर' कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के जरिये शहर के युवाओं को नवाचारी अनुसंधान के लिए सरकारी मदद मुहैया कराई जाती है.

‘‘इन्टर्नशिप विद मेयर’’ कार्यक्रम से जुड़े मनोज जायसवाल ने मंगलवार (8 अगस्त) को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उनके द्वारा विकसित मिनी रोबोट को कोई भी प्रशिक्षित व्यक्ति मोबाइल फोन से जुड़े रिमोट कंट्रोल की मदद से चला सकता है. उन्होंने बताया कि यह रोबोट आग बुझाने के लिए फोम (झाग) की बौछार करता है.

'रोबोट को लगातार विकसित कर रहा हूं'
जायसवाल, शहर के एक निजी महाविद्यालय में ऑटोमेशन और रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मैं कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से रोबोट को लगातार विकसित कर रहा हूं. मैं चाहता हूं कि रोबोट किसी स्थान पर लगी आग को बिना किसी मानवीय दखल के खुद ढूंढकर बुझा सके.

करीब दो लाख रुपये की लागत आई
इंजीनियरिंग के विद्यार्थी ने बताया कि तीन महीने के अनुसंधान से तैयार मिनी रोबोट को बनाने में करीब दो लाख रुपये की लागत आई है. जायसवाल ने बताया कि मेरी योजना है कि निवेशकों की मदद से मिनी रोबोट का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाए. यह रोबोट अग्निशमन विभाग के साथ ही कारखानों, दफ्तरों और अन्य स्थानों पर तैनात किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वह आग बुझाने वाले मिनी रोबोट के लिए पेटेंट हासिल करने की प्रक्रिया महीना भर पहले ही शुरू कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Ujjain News: त्योहारों के मौसम में अलर्ट पर MP पुलिस, उज्जैन में खोला जाएगा महाकाल लोक थाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
MP News: सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget