एक्सप्लोरर

Sagar News: कॉलेज के दो दोस्तों ने की थी पेट्रोल पंप पर लूटपाट, 'जय श्रीराम' के सहारे लुटेरों तक पहुंची पुलिस

MP News: सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को हुए पेट्रोल पंप मालिक से लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी स्टूडेंट हैं.

MP News: सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर दिन-दहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. लूट के आरोपी शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के दो स्टूडेंट निकले हैं. दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरिया जाट स्थित मोतीलाल पेट्रोल पंप पर 13 जुलाई को दोपहर में मैनेजर विनोद विश्वकर्मा अपने केबिन में रुपये गिन रहे थे. इस दौरान मोटरसाकिल सवार दो लड़कों ने लोहे के राड से उनके सिर पर हमला कर दिया. दोनों उन्हें कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद फिर दोनों ने अलमारी में रखे कुल 34000 रुपये और टेबल पर रखे दो मोबाइल फोन एक बैग में रखकर फरार हो गए. पीड़ित ने थाना सिविल लाइन ने धारा 394,506,34 ताहि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था.

वीडियो फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी
विवेचना के दौरान पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया. इसमें दो व्यक्ति मुंह बांधे हुए एक हाथ में लोहे की राड, एक व्यक्ति के हाथ में कट्टा, एक बैग लिए जाते दिखे. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल पर जय श्रीराम लिखा था. थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित की गई. लूट के दौरान अज्ञात आरोपियों के द्वारा जिस मोटरसाइकिल का उपयोग किया गया था. उसके सामने की लोहे की प्लेट पर विशेष प्रकार से जय श्री राम लिखा था. पंप पर और अन्य जगह पर आए वीडियो फुटेज के आधार पर गांव गांव जाकर उक्त मोटरसाइकिल की तलाश की गई. इस दौरान पता चला कि यह बाइक मोहित शुक्ला और आदित्य राजपूत चलाते हैं. पुलिस ने मोहित शुक्ला को बड़े जैन मंदिर के पास केसली से पकड़ लिया गया. 

MP Sports Award 2022: मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त है लास्ट डेट

दूसरा आरोपी है फरार
पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह और उसका दोस्त आदित्य राजपूत शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स कालेज में पढ़ता है. कालेज से अपने गांव यूटीडी के पीछे वाले रास्ते से ही आता जाता है. रास्ते में फोरलेन के पहले पेट्रोल पंप पर मैनेजर हमेशा पैसे गिनते हुए दिखता था. उसे देखकर दोनों ने पेट्रोल पंप लूटने की प्लानिंग की. लूटपाट के बाद मोटरसाकिल की जय श्रीराम लिखी प्लेट निकालकर उसमें लाइट लगवा ली थी. ताकि गाड़ी की पहचान न हो सके. पुलिस ने मोहित शुक्ला के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटर साईकल, देसी कट्टा, बैग, 4700 रुपये नगद, मोटरसाकिल पर लगी हुई जय श्री राम लिखी प्लेट जब्त कर ली. थाना प्रभारी नेहा गुर्जर के अनुसार लूट का दूसरा आरोपी आदित्य राजपूत घटना के समय से ही फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

Sawan 2022: इस मंदिर में पिछले 17 सालों से हो रहा भगवान शिव का अखंड जाप, रोज भक्त करते हैं भजन-कीर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
MP News: विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
Bhopal News: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
मध्य प्रदेश: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी लिवर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी सुनाया किस्सा
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget