एक्सप्लोरर

Indore Weather Today: इंदौर में खिली कड़ाके की धूप से हुआ गर्मी का एहसास, जानिए फिर कब अपना असर दिखाएगी ठंड

Indore ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है.जिसके चलते शुक्रवार से हवाओं को रूख दक्षिणी हो गया. इसके असर से 25-26 जनवरी तक दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

इंदौर: शहर में जनवरी आते ही कड़ाके की ठंड का सामना शहरवासियों को करना पड़ा रहा था. पिछले एक सप्ताह से चल रही तेज सर्दहवा से राहत मिलती शुक्रवार को दिखाई दी.इससे दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली और गर्मी का एहसास हुआ.वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत ठंड एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है.

किधर है हवा का रुख

दरअसल पिछले सप्ताह से चल रही तेज हवा और ठंड के असर से अब हल्की राहत मिली है. अभी तक उत्तरी पूर्वी हवाओं के कारण जहां कड़ाके की सर्दी इंदौर में महसूस हुई थी. वही विगत तीन दिन से हवाओं का रुख पूर्वी होने के बाद ठंडक से हल्की राहत मिलती दिखाई दी है.शुक्रवार को सुबह सात बजे तक तो मौसम में ठंडापन था. लेकिन इसके बाद धूप धीरे-धीरे असर अपना दिखाने लगी. इससे अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था.वहीं शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.3 डिग्री दर्ज किया गया.गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को रात के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली. वही शुक्रवार सुबह शहर में धुंध का असर रहा. सुबह न्यूनतम दृश्यता 1500 मीटर तक दर्ज की गई. 

न्यूनतम तापमान बढ़ा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है.जिसके चलते शुक्रवार से हवाओं को रूख दक्षिणी हो गया. इसके असर से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.तापमान में बढ़ोतरी 25 से 26 जनवरी तक जारी रहेगी. इंदौर में ठंड से राहत मिलने का अनुमान है.वही पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात 26 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है और एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

गौरतलब है नया साल 2023  शुरू होते ही इंदौर में ठंड ने अपना असर शुरुआती 15 दिन में दिखाया. अब पिछले तीन दिन से  ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है. तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी के बाद जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में फिर से तेज ठंड का असर देखने को मिल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget