एक्सप्लोरर

MP Nikay Chunav 2022: महापौर, पार्षद के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस की ये है तैयारी तो बीजेपी कर रही मंथन

Madhya Pradesh News: सिंगरौली चुनाव में अब नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिसके लिए नगर निगम क्षेत्र की 5 जगहों में नामांकन दाखिल करने के लिए सेन्टर बनाए गए है

Singrauli News: सिंगरौली (Singrauli) में पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

इसके लिए नगर निगम क्षेत्र की 5 जगहों में नामांकन दाखिल करने के लिए सेन्टर बनाए गए है. महापौर के लिए कलेक्ट्रेड कार्यालय के कमरा नंबर 3 में तो वहीं पार्षदों के लिए 4 अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है. 

नामांकन फॉर्म जमा करने की गई ये व्यवस्था

वार्ड नंबर 1 से 15 तक के लिए अपर कलेक्टर रूम 15 में , वार्ड 16 से 25 तक के लिए एसडीएम कार्यालय बैढन के कमरा नंबर 11 में नामांकन फॉर्म जमा करेंगे. 26 से 35 वार्ड के लिए तहसीलदार सिंगरौली ग्रामीण के कमरा नंबर 1 तो वहीं 36 से 45 वार्ड के लिए नायब तहसीलदार के कमरा नंबर 6 में नामांकन फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की गई है.   

नगर निगम के कुल 45 वार्डो में 2 लाख 3 हजार 375 मतदाता है , जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1लाख 9 हजार 579, महिला मतदाताओं की संख्या 93 हजार 779 तो वहीं अन्य मतदाताओं की संख्या 17 है. नगर निगम के कुल 45 वार्डो में पार्षद और महापौर का चयन नगर निगम के मतदाता तय करेंगे. पार्षद और महापौर का चुनाव ईवीएम मशीन से कराया जाएगा. इसलिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है.जिले के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने महापौर के लिए उम्मीदवार की घोषणा की

नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर और पार्षद के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है , कांग्रेस पार्टी ने महापौर कुर्सी के लिए अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतार दिए  है , लेकिन बीजेपी अभी मंथन करने में लगी है , हालांकि इस दौर दावेदारों की लंबी कतार इन दिनों भोपाल में देखी जा सकती है. एक दो दिन में बीजेपी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है. महापौर कुर्सी पाने के  टिकट के लंबी कतार में गिरीश द्विवेदी, विनोद चौबे, वशिष्ठ पाण्डेय, बीरेंद्र गोयल ( जिलाध्यक्ष भाजपा ), रामनिवास शाह, पीएन वैश्य, सहित अन्य लोग कतार में है, देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी पार्टी किस कतार में लगे चेहरे को अपना उम्मीदवार घोषित करती है . 

नामांकन दाखिल करने के नियम

नाम निर्देशन पत्र के साथ महापौर के लिए 20 हजार,  पार्षद के लिए 5 हजार रुपए की राशि जमा करना होगी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवार को आधी राशि जमा करना होगी. उम्मीदवारों को नामांकन के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा. जिसमें आपराधिक रिकॉर्ड, आस्तियों, दायित्वों तथा शैक्षणिक अर्हता की जानकारी देनी होगी. इस सूचना को रिटर्निंग ऑफिसर सार्वजनिक रूप से सूचना पटल पर लगाएगा. साथ ही आरक्षित पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.

ये भी पढ़ें:-

Jabalpur News: जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने फ्रांस में लहराया जीत का परचम, पैरा शूटिंग वर्ल्डकप में जीता गोल्ड मेडल

MP Urban Body Election 2022: जबलपुर मेयर प्रत्याशी चयन में कांग्रेस ने बाजी मारी, BJP में अभी कई नामों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा में सूदखोरों का आतंक, 30% ब्याज और 1 हजार रुपये रोज पेनल्टी से तंग युवक ने की सुसाइड
छिंदवाड़ा में सूदखोरों का आतंक, 30% ब्याज और 1 हजार रुपये रोज पेनल्टी से तंग युवक ने की सुसाइड
Sehore News: मध्य प्रदेश: आर्यवर्त यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद, स्कूल दिखाकर कॉलेज की ली मान्यता, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: आर्यवर्त यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद, स्कूल दिखाकर कॉलेज की ली मान्यता, जांच शुरू
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच
इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप
इंदौर: फर्स्ट ईयर की लड़कियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा पर आरोप

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget