एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में आधी रात को खाकी से पटी नजर आईं सड़कें, कॉम्बिंग गश्त के दौरान 8 हजार बदमाश पकड़े

Night Combing Operation: मध्य प्रदेश में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 15 हजार पुलिसकर्मी एक साथ सड़कों पर उतरे. इस दौरान 8 हजार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में आ गई है. सोमवार रात को प्रदेश भर में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया. इस दौरान आधी रात को प्रदेश भर की सड़कों पर खाकी ही नजर आई. करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों ने कॉम्बिंग गश्त की. इस दौरान 8 हजार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस एक्शन में है. प्रदेश में लगातार अपराधियों की धरपकड़ जारी है. इसी क्रम में प्रदेश भर में पुलिस एक साथ, एक ही समय पर नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन पर निकली था. 

डीजीपी सुधीर सक्सेना के मार्गदर्शन में हुए इस नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन में सभी जिलों में आईजी, डीआईजी, एसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी तथा भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे.

रात भर सडक़ों पर घूमे डीजीपी
इस ऑपरेशन में प्रदेश के 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. जिसमें 370 डीएसपी व उच्च स्तर के अधिकारी भी सम्मिलित रहे. डीजीपी स्वयं रात भर सड़कों पर रहे तथा उन्होंने रात 1 बजे बीएनपी देवास, ढाई बजे कोतवाली सीहोर और चार बजे कोहेफिजा थाना पहुंचकर नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन का जायजा लिया. साथ ही रात में ही जोनल आईजी से बात कर उनके जिलों में नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की जानकारी ली.

उद्देश्य: प्रदेश में कायम रहे शांति कॉम्बिंग ऑपरेशन
जनता की सुरक्षा, प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता बरकरार रखने और अपराधियों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त की गई. कॉम्बिंग गश्त में फरार अपराधियों की धरपकड़, सभी स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों की तामीली और जिला बदर अपराधियों की चैकिंग सुनिश्चित की गई.

रात भर चला ऑपरेशन
कॉम्बिंग गश्त के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर अधिक से अधिक पुलिस बल को एकत्रित कर विस्तार से ब्रीफिंग की गई. इस दौरान अलग-अलग टीम बनाकर कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया. पूरी रात चली इस गश्त के दौरान लगभग 8 हजार अपराधी व वारंटी पकड़े गए. इस प्रदेशव्यापी कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंट के लगभग 5 हजार से अधिक अपराधियों, लगभग 2500 स्थायी वारंटियों, लगभग 75 फरार अपराधियों तथा 1800 से ज्यादा जिलाबदर अपराधियों की चैकिंग की गई. कुछ जिला बदर के अपराधी जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, उनके विरूद्ध पृथक रूप से कार्रवाई की जा रही है.

125 से अधिक इनामी बदमाश भी पकड़े
कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न अपराधों में वांछित 125 से अधिक ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. जिन पर इनाम घोषित किया गया था. साथ ही 650 से अधिक अन्य वांछित अपराधियों को कॉम्बिंग अभियान में पकड़ने की सफलता मिली है.

ऑपरेशन में रखी सतर्कता
प्रदेशव्यापी नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन में पुलिस को कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया था. इस बात का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया था कि किसी के भी साथ अभद्रता न हो. महिलाओं एवं बच्चों के साथ व्यवहार में पूरी शालीनता रखने हेतु भी निर्देशित किया गया था.

मुख्यमंत्री ने पुलिस को निरंतर निरीक्षण करने के दिए थे निर्देश
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त सहित निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें: BJP में शामिल होने के बाद भी नहीं छोड़ी विधायकी, कांग्रेस ने उम्मीदवारों के लिए तैयार किया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Indore News: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
इंदौर: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
Indore News: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
इंदौर: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
MP News: मध्यप्रदेश में इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
मध्यप्रदेश: इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget