एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए कशमकश, कांग्रेस के सामने ये चुनौती

MP Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी इस बार भी राज्य के बाहर के कम से कम दो नेताओं को उम्मीदवार बनाएगी तो शेष दो राज्य के ही होंगे. जबकि, कांग्रेस के सामने बेहतर उम्मीदवार के चयन की समस्या है.

Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की खाली हो रही राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. इन स्थानों के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है. राज्य से राज्यसभा के पांच सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है. इसके लिए चुनाव प्रक्रिया का भी ऐलान कर दिया गया है.

इन पांच सीटों में से चार सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं, जबकि, सिर्फ एक सीट कांग्रेस के पास है. राज्य में राज्यसभा की जो सीटें रिक्त हो रही हैं, उनसे सांसद वर्तमान में बीजेपी के अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी हैं, जो राज्य के ही हैं. जबकि, राज्य के बाहर से धर्मेंद्र प्रधान और एल मुरूगन सदस्य हैं. वहीं, कांग्रेस से राजमणि पटेल हैं.

विधानसभा में बीजेपी के 163 सदस्य हैं और एक सदस्य के लिए 39 विधायकों का समर्थन जरूरी है, इस तरह बीजेपी के चार और कांग्रेस का एक राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय है. राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज भी चुनाव हारे हैं.

विधानसभा का चुनाव हार चुके दिग्गज भी राज्यसभा में जाने की जुगत में हैं. इसकी वजह भी है क्योंकि जो विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं, उन्हें पार्टी लोकसभा के चुनाव में मौका देगी, इस बात की संभावना कम है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस बार भी राज्य के बाहर के कम से कम दो नेताओं को उम्मीदवार बनाएगी तो शेष दो राज्य के ही होंगे. जबकि, कांग्रेस के सामने बेहतर उम्मीदवार के चयन की समस्या है क्योंकि राजमणि पटेल पिछड़ा वर्ग से आते हैं और कांग्रेस को पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को ही मैदान में उतारने का दबाव है.

कांग्रेस पिछड़े वर्ग से ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाहेगी, जिसकी पूरे राज्य में पहचान हो और उसका अपना जनाधार भी हो. ऐसा हो पाएगा, यह संभव नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के भीतर की राजनीति में ताकतवर नेता नहीं चाहते कि कोई पिछड़े वर्ग का प्रभावशाली चेहरा सामने आए.

ये भी पढ़ें

Rajya Sabha Election Date: मध्य प्रदेश से राज्यसभा के इन छह सांसदों का पूरा हो रहा कार्यकाल, जानें कौन-कौन शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget