एक्सप्लोरर

'सोयाबीन स्टेट' का दर्जा मिलते ही MP में गरमाई सियासत, अब कांग्रेस नेताओं ने रख दी ये बड़ी डिमांड

MP News: मध्य प्रदेश को एक ओर सोयाबीन राज्य का दर्जा मिला है, दूसरी ओर कांग्रेस किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त कर रही है. कांग्रेस ने भाव न बढ़ने पर सोयाबीन की फसल को घाटे का सौदा बताया है.

MP Soybean Politics: मध्य प्रदेश को सोयाबीन स्टेट का दर्जा मिलने पर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है. वहीं, कांग्रेस ने अपने स्वर मुखर करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोयाबीन की पैदावार करने वाले किसानों की हालत पर चिंता जताई है. उन्होंने सोयाबीन की एमएसपी 6,000 रुपये प्रति क्विंटल लागू करने की मांग भी की है. 

मध्य प्रदेश में हर साल किसान 5.47 मिलियन टन सोयाबीन का उत्पादन करते हैं. यह देश की कुल सोयाबीन उत्पादन का 42.92% हिस्सा है. इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार को सोयाबीन स्टेट का तमगा भी मिल गया है. इसे लेकर सरकार किसानों की कड़ी मेहनत और अपनी उपलब्धि भी बता रही है. दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के नेता सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. 

'सोयाबीन की खेती है घाटे का सौदा'- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि सोयाबीन 6,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर लागू करते हुए खरीदी जानी चाहिए. उन्होंने किसानों के लिए सोयाबीन की फसल को घाटे का सौदा बताया है.

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सोयाबीन की खेती का भाव जब तक नहीं बढ़ेगा, तब तक किसानों के लिए ये फायदे का सौदा नहीं बन सकता है. उन्होंने सोयाबीन के बीज बोने से लेकर फसल मंडी तक पहुंचने तक का पूरा ब्यौरा दिया है. 

मध्य प्रदेश में सोयाबीन पॉलिटिक्स शुरू

मध्य प्रदेश में अभी भी अलग-अलग मंडियों में सोयाबीन के दाम 3500 से 4500 के बीच प्रति क्विंटल सामने आ रहे हैं.  इसे लेकर स्पष्ट है कि एमपी में सोयाबीन को लेकर आने वाले समय में जोरदार पॉलिटिक्स होने वाली है. कांग्रेस ने अपने मंसूबे अभी से दर्शा दिए हैं क्योंकि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्य प्रदेश से आते हैं, इसलिए यहां पर सोयाबीन के दाम को लेकर निश्चित रूप से राजनीतिक गर्माने की पूरी संभावना है. 

'किसानों पर गोली चलाने वाले हित की कर रहे बात' 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं के उठाए गए सवाल पर कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मुलताई में किसानों पर गोलियां चलाई गई थी. अब वो किसानों के हित की बात कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा पूरी नहीं की. अग्रवाल ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है और किसान हित में ही सरकार निर्णय ले रही है.

ये भी पढ़ें: इंदौर-भिंड और रतलाम समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget