एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कितने इंजीनियर और ग्रुजुएट बेरोजगार? सरकार के आंकड़ों ने चौंकाया

MP News: एमपी के बेरोजगारों में इंजीनियर और पीजी डिग्री धारक भी शामिल हैं. लगभग 1.2 लाख इंजीनियर और 1.5 लाख पोस्ट ग्रेजुएट नौकरी की तलाश कर रहे हैं. इनमें एमबीए ग्रेजुएट, डॉक्टर और डेंटिस्ट भी हैं.

MP Unemployment News: मध्य प्रदेश में नौकरी तलाशने वाले लाखों युवाओं में भारी संख्या में बड़ी डिग्री वाले लोग हैं, जैसे इंजीनियर्स और पोस्ट ग्रेजुएट. एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में करीब 1 लाख 20 हजार इंजीनियरिंग डिग्री वाले लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं. वहीं, करीब डेढ़ लाख लोग पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री लेकर भी नौकरी ढूंढ रहे हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हायर एजुकेशन वाले लोगों में बेरोजगारों की श्रेणी में आने वाले एमबीए ग्रेजुएट, डेंटिस्ट और डॉक्टर्स शामिल हैं. 16 हजार से ज्यादा एमबीए डिग्री धारक सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं. इसके बाद 3600 से ज्यादा डॉक्टर और बीडीएस डिग्री वाले हैं. वहीं, ग्रेजुएट्स की भी संख्या करीब 8.7 लाख है.

रोजगार पोर्टल पर 25 लाख रजिस्ट्रेशन
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2022 में राज्य के चार लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. ऐसे में अब उन्हें चार साल से भी कम समय में करीब 3.5 लाख युवाओं को नौकरी देनी होगी. हालांकि, इससे भी बेरोजगारी दूर नहीं हो सकती. 31 मई 2024 तक रोजगार पोर्टल पर 25 लाख 82 हजार 789 बेरोजगारों ने नौकरी की आस में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है. 

रजिस्ट्रेशन कराने वालों में ग्रेजुएशन और इससे ज्यादा क्वालिफिकेशन वाले युवाओं की संख्या लगभग 12 लाख के करीब है, जो कुल संख्या का करीब 45 फीसदी है.

क्या है बीजेपी सरकार का रुख?
मध्य प्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार की ओर से इन आंकड़ों की पुष्टि हुई है. जुलाई में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि जल्द ही 2 लाख पदों पर नौकरी आने वाली है. सीएम का दावा है कि नई सरकार का फोकस बेरोजगारी को दूर करना है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले चार साल में नौकरी का वादा पूरा करने के लिए मोहन सरकार एक प्लान पर काम कर रही है. इसके लिए एक पोर्टल डिजाइन किया गया है, जिसमें रिक्तियों और भर्ती के बारे में अपडेट की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस से सबक, मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में टाइट होगी सुरक्षा, लगेंगे CCTV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
Indore News: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
इंदौर: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
Indore News: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
इंदौर: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
MP News: मध्यप्रदेश में इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
मध्यप्रदेश: इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget