MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी के भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24 और 25 मई को पूरा मध्य प्रदेश लू की चपेट में रहेगा. बीते 24 घंटों में दतिया के बाद निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश में में सबसे गर्म स्थान रहा.

मौसम विभाग ने आने वाले 24 मई को प्रदेश के 46 जिलों में लूट का अलर्ट जारी किया है. इनमें से 7 जिलों में भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और राजगढ़ शामिल हैं. 

इन जिलों लू के लिए यलो अलर्टइस अलावा शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर हैं.

साथ में मध्य प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिले के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हैं. 

दतिया रहा सबसे गर्म प्रदेश के जिलों में अधिकतमान की बात करें तो सबसे ज्यादा दतिया जिले में पारा हाई रहा है. दतिया में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

इस दौरान सिवनी में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि मलाजखंड में अधिकतम 38.2 डिग्री और 20.1 डिग्री, छिंदवाड़ा में अधिकतम 38.9 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री, मंडला में अधिकतम 41.0 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री, बैतूल में 41.2 डिग्री और 26.0 डिग्री, नर्मदापुरम में अधिकतम 41.3 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री, सागर में 41.6 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन जिलों में भी गर्मी ने दिखाए तेवरइसी तरह सीधी में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, रीवा में अधिकतम 42.2 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, उमरिया 42.4-28.1, सतना 42.5-30.0, रायसेन 43.0-30.4, नरसिंहपुर 43.0-22.4, खरगोन 43.4-26.4, दमोह 43.5-27.0, खंडवा 43.5-26.3, धार 43.6-27.4, टीकमगढ़ 43.7-27.8, शाजापुर 44.6-27.7, गुना 44.6-29.7, खजुराहो 44.8-30.6, रतलाम 45.5-28.6 और नौगांव में अधिकतम पारा 45.5 डिग्री और न्यूनतम 29.1 डिग्री रहा.

ये भी पढ़ें: अश्लील मूवी की लत ने बना दिया हैवान, 6 साल की मासूम से रेप कर मार डाला, पुलिस बोली, 'विकृत है मानसिकता'