एक्सप्लोरर

रायसेन में भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, एक घायल

Raisen Rain News: रायसेन में इस सीजन में पहली बार भारी बारिश हुई है. झमाझम बारिश कई लोगों के लिए आफत बन गई. भारी बारिश के बीच रायसेन जिले में आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना सामने आई है.

Raisen News Today: मध्य प्रदेश के रायसेन में शनिवार (20 जुलाई) की दोपहर को इस सीजन में पहली बार भारी बारिश हुई. इससे यहां का मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन दूसरी तरफ शहर की सड़कें जलमग्न हो गई और जगहों पर 3 फीट तक पानी भर गया. 

भारी बारिश के बाद शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान लगाने का काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

भारी बारिश से घरों में भरा पानी
शहर के मुख्य बाजार में पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने बैरिकेट करके ट्रैफिक को रोक दिया गया. जिससे रोड के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई. शहर के वार्ड-9, तालाब मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अर्जुन नगर और पटेल नगर के कई घरों में पानी भर गया. 

धान की रोपाई कर रहे दो लोगों पर गिरी बिजली
भारी बारिश के बीच रायसेन के बनगवां में खेत पर धान लगा रहे सलमान और शिवानी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके साथ में धान लगा रहे राजेश नाम का व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है.  

रायसेन के साथ- साथ सांची नगर में भी भारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया. भारी बारिश और तेज गरज चमक से लोग भयभीत हो उठे. इस दौरान जिले में दो स्थानों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो गए. 

जिले में इन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली
जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम गुलगांव में देवीराम पाल के खेत में काम करते हुए रोहित पाल (24) पर बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया. मौके पर मौजूद डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा रेफर कर दिया.

बिजली गिरने का दूसरा घटना जिले गुलगांव गेट के समीप लल्लू पटेल नाम के किसान खेत में हुई. इस दौरान खेत में काम कर रहे सुबेद कौल (18) की बिजली गिरने से मौत हो गई. उसे भी अस्पताल लाया गया, चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: MP: उपचुनाव में मिली हार पर कांग्रेस का मंथन, पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक से कमलनाथ ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget