एक्सप्लोरर

नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कई बच्चों की एकसाथ अचानक बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

MP News: नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड कई बच्चों का इलाज चल रहा है. इस दौरान इनमें से कई बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए.

Neemuch News Today: मध्य प्रदेश के नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती करीब 20 से 26 बच्चों की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. इतनी बड़ी संख्या में एक साथ बच्चों की तबीयत खराब होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में 5 से 6 बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. 

इनमें से कुछ बच्चों को उनके परिजन अपने साथ निजी अस्पताल में ले गए. इन बच्चों की उम्र 2 से 4 साल की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से हुआ रिएक्शन. जिससे इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबियत खराब हो गई.
 
आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी के मिलते ही अधिकारियों और जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ इकट्ठी हो गई. आला अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें, नीमच के अस्पताल में भर्ती 26 बच्चों की गलत इंजेक्शन लगाने से तबीयत बिगड़ गई है. बच्चों की तबीयत बिगडऩे के बाद यहां परिजनों ने हंगामा कर दिया है तो वहीं पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि गलत इंजेक्शन की वजह से बच्चों को फफोले होने की भी जानकारी मिल रही है. इधर एसडीएम का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है. 3 बच्चे आईसीयू में है बाकी बच्चों की तबीयत ठीक है. 

नीमच जिला अस्पताल में शुक्रवार को 26 बच्चों को इंजेक्शन लगाया गया. इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई थी. इनमें से 16 बच्चों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही थी. बच्चों की तबीयत बिगड़ने से परिजनों ने हंगामा कर दिया तो वहीं महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल प्रबंधन ने 6 बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया है, जबकि 3 बच्चों के परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं. 

 2 से 4 साल है बच्चों की उम्र
जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती हुए बच्चों की उम्र 2 से 4 साल के बीच बताई जा रही है. इन बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन (आर सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन आई.पी) लगाने के बाद तबीयत खराब होने की वजह बताई जा रही है. बच्चयों की तबीयत बिगड़ने के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में भीड़ जमा हो गई तो वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एसडीएम लक्ष्मी गामड़, टीआई पुष्पा राठौड़ भी अस्पताल पहुंचे हैं. 
 
इंजेक्शन की होगी जांच
इस मामले में एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जानकारी मिली थी बच्चों को एंटीबायटिक इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई है. अब स्थिति सामान्य है. तीन बच्चों को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए, 3 बच्चे आईसीयू में है. स्थिति कंट्रोल में है. इंजेक्शन को हमने जांच के लिए भेजा है.

ये भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी के बाद अब सलकनपुर देवी धाम के प्रसाद पर उठे सवाल, मंदिर ट्रस्ट का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी: छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा, मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार
एमपी: छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा, मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार
MP News: रतलाम के चिकलाना गांव की अनोखी परंपरा, दशहरे पर दहन की जगह काटी जाती है रावण की नाक
रतलाम के चिकलाना गांव की अनोखी परंपरा, दशहरे पर दहन की जगह काटी जाती है रावण की नाक
एमपी के मंदसौर में जमीन के लिए चाचा का कुल्हाड़ी से रेता गला, 2 भतीजे गिरफ्तार
एमपी के मंदसौर में जमीन के लिए चाचा का कुल्हाड़ी से रेता गला, 2 भतीजे गिरफ्तार
Indore News: इंदौर में खड़ी कार में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
इंदौर में खड़ी कार में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget