एक्सप्लोरर

UGC NET परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, कहा- अरमानों पर फिर गया पानी

UGC-NET Exam Cancelled: यूजीसी-नेट की अभ्यर्थी नेहा पांडे ने भी बहुत उम्मीदों से परीक्षा की तैयारी की थी. परीक्षा रद्द होने पर उन्होंने कहा कि भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

UGC NET 2024 Cancelled: 18 जून को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दो शिफ्ट में परीक्षा ली थी. यूजीसी-नेट परीक्षा का आयोजन ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में हुआ था.

अगले दिन शिक्षा मंत्रालय को गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर ने परीक्षा में धांधली का इनपुट दिया था. इनपुट से साफ संकेत मिल रहे थे कि यूजीसी-नेट की परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यार्थियों का दर्द छलका. नम आंखों से अभ्यर्थी रुकमणी ओझा ने दोबारा परीक्षा की तैयारी करने की बात कही. उन्होंने कामना की कि आगे परीक्षा रद्द होने की नौबत ना आए.

छतरपुर निवासी मनीषा शादीशुदा हैं. उन्होंने कहा कि बच्चे और परिवार को छोड़कर तैयारी कर रही हूं. मुश्किल भरे समय में परीक्षा दी. अब पेपर रद्द किया गया है. इसलिए तैयारी की दोबारा शुरुआत करनी होगी. उन्होंने बताया कि परिवार ने छह महीने तैयारी के दिए थे. मनीषा कहती हैं कि बच्चों को संभालना और परिवार का ध्यान रखना है. अब परिवार वाले घर आने को कह रहे हैं. पेपर रद्द होने पर मनीषा ने अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बताया.

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर छलका अभ्यर्थियों का दर्द 

परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हॉस्टल में रहकर तैयारी की. परीक्षा रद्द होने से कोचिंग की फीस बर्बाद हो गयी. उन्होंने कहा कि सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है. हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है. पीड़ा बताते-बताते मनीषा कैमरे के सामने रो पड़ी. एक अन्य अभ्यर्थी नेहा पांडे ने भी बहुत उम्मीदों से मेहनत की थी. अब पेपर रद्द कर दिया गया है. सभी अरमानों पर पानी फिर गया. भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

माफियाओं ने अब शिक्षा को खेल बना लिया है. बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है. पीएचडी प्रवेश, सहायक प्रोफेसरशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए 18 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी. 1200 केन्द्रों पर 908,580 उम्मीदवार ने यूजीसी नेट की परीक्षा में भाग लिया था. 

WATCH: मयूरासन हो या शीर्षासन, MP के सीएम मोहन यादव का योगाभ्यास देख आप भी रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: न कथा, न दिव्य दरबार... एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
न कथा, न दिव्य दरबार...एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
Gwalior News: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
ग्वालियर: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
Ratlam News: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
रतलाम: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget