एक्सप्लोरर

'मुझे धमकी दी कि 28 मौतें वहां हुई है, 29वीं तेरी होगी', पहलगाम आतंकी हमले की Reels देखने पर ट्रेन में युवक से मारपीट

Pahalgam Terror Attack: भोपाल से इंदौर जा रही ट्रेन में एक युवक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का वीडियो देखने पर दो युवकों ने जमकर पीटा और ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दी.

Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की रील्स देखना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो को फर्जी बताकर रील्स देखने वाले युवक के साथ जमकर मारपीट कर ट्रेन से फेंक देने की धमकी भी दी गई. पीड़ित युवक ने जीआरपी पुलिस को इस बाबत शिकायत की है.

दरअसल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है. जिसके साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं. इंदौर के जीआरपी थाने में जहां आकर एक युवक द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसके साथ भोपाल से ट्रेन में आते वक्त पहलगाम से जुड़ी वीडियो देखे जाने का विरोध करते हुए जमकर मारपीट की गई है.

वहीं शिकायतकर्ता ने एबीपी न्यूज से कहा कि वह इंदौर रहकर काम करता है. मूल रूप से शुजालपुर का रहना वाला है. वह भोपाल से इंदौर आने वाली ट्रेन में इंदौर आ रहा था. उस दौरान वह सोशल मीडिया चला रहा था जिसमें पहलगाम से जुडी हुई वीडियो देख रहा था. उसी दौरान सामने बैठे परिवार के कुछ लड़कों ने विरोध किया.  उनका कहना था कि ''यह हमें देखकर वीडियो चला रहा है. हमें मत सिखा देश भक्ति, ट्रेन के बाहर दिखाना, हम इंदौर के चंदन नगर वाले हैं. हम पर संविधान लागू नहीं होता''. 

युवक ने कहा कि मारपीट करते हुए, ''मुझे धमकी दी कि 28 मौतें वहां हुई है, 29वीं तेरी होगी'',. युवक ने बताया कि वह जिस घटना के बाद में काफी डर गया था. उसने बताया कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात हुई उनके द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है. जिसके बाद इंदौर के जीआरपी थाने पर मेरे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है.

वहीं जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार ने बताया कि हमारे पास फरियादी आया था जिसके द्वारा बताया गया कि वह 27 अप्रैल को सुबह भोपाल इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे. उसी दरमियान पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़े हुए वीडियो देख रहे सामने बैठे दो युवकों द्वारा विरोध करते हुए मारपीट भी की गई है.

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर भड़के सचिन पायलट, 'CM को कहना चाहिए कि मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget