एक्सप्लोरर

राधारानी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान पर भड़का संत समाज, इंदौर में फूंका पुतला

Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर टिप्पणी की जिससे संत समाज भड़क गया. इंदौर में उनका पुतला फूंका गया. प्रेमानंद जी महाराज ने उनपर निशाना साधा है.

Indore Protest: पंडित प्रदीप मिश्रा की राधारानी पर टिप्पणियों के बाद संत समाज भड़क गया है. इस मामले में इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला भी फूंका गया. गुरुवार शाम इंदौर में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया. इंदौर के एमआर 10 चौराहे पर संतों के साथ महिलाओं ने पंडित प्रदीप मिश्रा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया.

हालांकि पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज को लेकर कहा कि वे विद्वत संत हैं, इतने बड़े रसिक संत कोई नहीं है. वे राधा रानी और भगवान कृष्ण के परम भक्त हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, ''मुझे एक फोन कर देते कि प्रदीप तुझे आना है तो मैं दंडवत करते जाता और चरण धोकर आचमन करके जवाब देकर आता.''

दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी इसके विरोध में रहवासियों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया और प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया. इस दौरान लोगों ने पंडित मिश्रा के पोस्टर को काला कर दिया. इस दौरान रहवासियों ने कहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के पास करोड़ों रुपए का दान आ रहा है और प्रदीप मिश्रा राधारानी के खिलाफ अनर्गल तरीके से बयान दे रहे हैं जो निंदनीय है, आने वाले दिनों में आने वाले दिनों में यदि प्रदीप मिश्रा इंदौर में कथा करेंगे तो उसका विरोध किया जाएगा.

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की “श्री कृष्ण दीवानी राधारानी” पर विवादित टिप्पणी पर प्रेमानंद जी महाराज ने कड़ी आपत्ति जताई है. नाराज प्रेमानंद जी महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि आपको नरक से कोई नहीं बचा सकता. प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि “हमें गाली देना ठीक है, लेकिन अगर आप हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेंगे, उनका अपमान करेंगे या उनकी अवज्ञा करेंगे, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम अपना बलिदान दे देंगे.”इस मामले में कल शाम इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला भी फूंका गया.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्या कहा था
पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक प्रवचन के दौरान कहा था कि राधा बरसाना की नहीं बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं. बरसाना में उनके पिता का दरबार था और वह साल में एक बार वहां जाती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि राधा का नाम भगवान कृष्ण की रानियों में नहीं है. उनके पति में श्री कृष्ण का नाम नहीं है. राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था.उन्होंने दावा किया कि राधा का विवाह छात्रा गांव में हुआ था. पंडित प्रदीप मिश्रा की इन टिप्पणियों के बाद संत समाज भड़क गया है.

प्रदीप मिश्रा पर प्रेमानंद जी महाराज का गुस्सा
टिप्पणी के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने प्रदीप मिश्रा पर गुस्सा निकाला. उन्होंने कहा दो-चार श्लोक पढ़कर वे कथावाचक बन गए. उन्होंने उनसे पूछा लाडली जी के बारे में आप क्या जानते हैं? यदि आप किसी संत के चरण स्पर्श का जल पीकर बोलते तो आपके मुंह से ऐसी बातें कभी नहीं निकलतीं.' 'जो व्यक्ति राधा जी के बारे में एक भी बात नहीं जानता, उसे उनके बारे में बोलने का क्या अधिकार है? आप उनके बारे में क्या जानते हैं? हम उनमें रहते हैं और वे हममें रहते हैं. यदि आप श्रीजी को जानना चाहते हैं तो मेरी आंखों में देखिए और देखिए कि श्रीजी क्या हैं?

'कोई भी आपको नरक से नहीं बचा सकता'
प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि राधा और श्री कृष्ण अलग-अलग नहीं हैं. प्रदीप मिश्रा बहुत ज्यादा बोल रहे हैं. आपको नरक से कोई नहीं बचा सकता. आपको शर्म आनी चाहिए. उन्होंने गुस्से में कहा, "जिसका यश गाकर तुम जीते हो, जिसका यश खाते हो, जिसका यश गाते हो, उसकी गरिमा को तुम नहीं जानते."

ये भी पढ़ें: एक महीने में दूसरी बार बढ़ा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का टोल टैक्स, जानें क्या है नई दरें?

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget