एक्सप्लोरर

'14 साल पुराना वीडियो पूरा सुनिए...', पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज को दिया जवाब

Pradeep Mishra News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज के पलटवार पर नाम न लेते हुए जवाब दिया है और उन्होंने लिखा है कि जिस कथा जिक्र किया जा रहा है, वहां 14 साल पुरानी है.

Pradeep Mishra On Premanand ji Maharaj: अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में पंडित मिश्रा राधाजी के प्रसंग पर कथा वर्णित कर रहे हैं. इस कथा को लेकर प्रमानंद महाराज ने टिप्पणी की. प्रेमानंद महाराज की यह टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. अब प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने बिना नाम लिए जबाव देते हुए कहा, ''ब्रह्मदेवत्व पुराण के 271वें पेज पर 49 नंबर अध्याय में राधा जी के विवाह का प्रसंग वर्णित हैं, पढ़ लीजिए.''

 उन्होंने कहा, ''जो वीडियो वायरल हुआ, वह 14 साल पुराना है, जिसे कांट छांट का प्रस्तुत किया है, 14 साल पुराना वीडियो पूरा सुनिए.'' 

बता दें सोशल मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी को लेकर कहा, ''राधारानी बरसाना की रहने वाली नहीं थीं. श्रीकृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं है. राधा जी के पति का नाम अनय घोष है. उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था.'' 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, ''राधा जी की शादी छात्रा गांव में हुई थी''. कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं से पूछा कि बताओ राधा जी कहां कि हैं, जिस पर जवाब आया कि बरसाना की. श्रद्धालुओं को जवाब देते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि बरसाना नहीं रावल गांव की रहने वाली थीं राधा जी. बरसाने में राधा जी के पिता जी की कचहरी थी. राधा साल में एक बार कचहरी पर जाती थीं. इसलिए उसका नाम बरसाना है कि बरस में एक बार आना.'' 

प्रेमानंद महाराज हुए नाराज
पंडित प्रदीप मिश्रा के इस वक्तव्य पर प्रेमानंदजी महाराज नाराज हो गए और उन्होंने वीडियो जारी कर पंडित प्रदीप मिश्रा को जवाब दिया, ''तुम किस राधा की बात करते हो. अभी राधा को तुम जानते कहा हो, अगर जान जाओगे तो आंसुओं से वार्ता होगी.''

प्रेमानंद जी ने कहा, वह प्रकट हुई और सदा प्रकट हैं''. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए कहा कि कभी बरसाना गए हो, कभी देखे हो. वीडियो में प्रेमानंद महाराज तल्ख लहजे में पूछते हैं कि तुम क्या जानते हो. उन्होंने कहा, ''तुम्हें कैसे बताऊं कि राधा जी क्या है. तुम कितने ग्रंथ पढ़े हो, सिर्फ चापलूसी संसार वाले को रिझा सकते हो. श्रीजी के बारे में ऐसा मत बोलो उनकी शक्ति नहीं जानते हो.'' प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि राधा जी भोली है, लेकिन उनके सेवक काल है. श्रीजी के बारे में ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''

अब पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया जवाब

प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी के बाद अब कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने जवाब दिया. उनके वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारा तो निवेदन है कि जो अपशब्द कहने वाले हैं, आपने पूरी वीडियो सुनी ही नहीं, जो वीडियो काटकर चलाई गई है वह वीडियो 14 साल पहले की है. 14 वर्ष पहले जो कथा हमने कमलापुर में कही थी. कमलापुर की कथा पूरी निकालकर सुनना, उसमें हमने राधा जी के विवाह का वर्णन भगवान श्री कृष्ण के साथ भी किया है.

कथा का जिक्र करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, ''बह्माजी को जब श्राप लगा तब ब्रह्मजी ने नारद जी के कहने पर राधा जी का विवाह श्री कृष्ण से कराया. इस विवाह को केवल ब्रह्माजी, नारद जी, राधाजी और सिर्फ कृष्ण ही जानते हैं, इसके सिवा उस विवाह को कोई नहीं जानता. अब लोग हमसे कह रहे हैं कि आपने कैसे कह दिया, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप पढि़ए, पढ़ नहीं सकते तो ब्रज 84 कोस की यात्रा पर जाइए. ब्रज 84 कोस में कोकिला वन में जाइए और कोकिला वन में कोसी के पास में जाव गांव जाइए और जाव गांव में अनयघोष, जटिला, कुटिला, राधा जी और कृष्ण जी का मंदिर भी है, जो आज भी ब्रज 84 कोस में विराजमान है. अब लोग कह रहे हैं कि आपने कहां से कह दिया यह प्रसंग तो ब्रह्मदेवत्व पुराण के 271 पेज पर 49 नंबर के अध्याय में राधा रानी के विवाह का प्रसंग वर्णित हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अपशब्द कहने वाले अपशब्द कहते रहेंगे और भगवान शंकर की कथा चलती रहेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
दिल्ली में सफल हुई CM मोहन की 'मिशन MP' यात्रा, किसानों के लिए केंद्र से मिलीं बड़ी मंजूरियां
दिल्ली में सफल हुई CM मोहन की 'मिशन MP' यात्रा, किसानों के लिए केंद्र से मिलीं बड़ी मंजूरियां

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget