एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, भोपाल में रेल रोककर किया गया प्रदर्शन

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस ने यहां करीब 15 मिनट तक हंगामा किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कई नेता इंजन के ऊपर चढ़ गए.

Rahul Gandhi Disqualified News: संसद से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने मामले में कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है. शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेल रोक दी. बता दें, विरोध प्रदर्शन जता रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन जहां पहुंचे, जहां शाम 5.30 बजे पांच नंबर प्लेटफार्म पर जबलपुर की ओर जा रही चलती ट्रेन को युवक कांग्रेसियों ने रोक दिया.

युवा कांग्रेस ने यहां करीब 15 मिनट तक हंगामा किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कई नेता इंजन के ऊपर चढ़ गए. युवक कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. खबर लिखते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कांग्रेसियों को हटाया.

शाम को निकाली मशाल रैली
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हटाए जाने के बाद एनएसयूआई देर शाम को मशाल रैली निकाली. इधर अशोक नगर में भी कांग्रेसियों ने जमकर विरोध जताया. करीब एक घंटे तक कांग्रेसियों ने हाईवे रोक दिया. 

प्रदेश सियासत उबाल पर
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर आक्रोश जताया है तो वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि हम डरेंगे नहीं.

इनके अलावा कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी और अरुण यादव ने भी ट्वीट कर नाराजगी जताई है, जबकि इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करता है उसको वैसा ही परिणाम भोगना पड़ता है. राहुल गांधी ने जो किया है उसका परिणाम भोगना है.


Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, भोपाल में रेल रोककर किया गया प्रदर्शन
 
षडय़ंत्र करने की सारे हदें पार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षडय़ंत्र करने में सारी हदें पार कर दी है. जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है. उन्होंने लिखा सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी, आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है.

जनता की अदालत में जाएंगे कांग्रेसी
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा कि जैसी भाजपा संघ मोदी जी से उम्मीद थी, मोदी अदाणी संबंधों पर वे राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं देंगे वहीं हुआ, राहुल गांधी के चार साल पुराने बयान पर उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी. लोकतंत्र के मंदिर में नहीं बोलने दोगे तो जनता की अदालत में जाएंगे.  

उन्होंने लिखा घर थोड़े ही ना बैठेंगे. राहुल गांधी पूरे देश में दौरा करेंगे. मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और उनके चहेते खरबपति लोगों के संबंधों को उजागर करेंगे. मोदी जी विदेशों में जमा काला धन वापस लाओ या गद्दी छोड़ो. लड़ेंगे और जीतेंगे.

यह भी पढे़ं: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर MP में घमासान, आक्रोशित कमलनाथ बोले- 'सारी हदें पार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत, 30 घायल
छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत, 30 घायल
Indore New: पेंटहाउस विवाद में खौफनाक वारदात, महिला इंजीनियर को पिता-पुत्र ने कार से कुचला
इंदौर: पेंटहाउस विवाद में खौफनाक वारदात, महिला इंजीनियर को पिता-पुत्र ने कार से कुचला
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
Ichhawar News: शादी के भोज में 1200 लोगों ने खाया खाना, 200 से ज्यादा बीमार, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप
इच्छावर: शादी के भोज में 1200 लोगों ने खाया खाना, 200 से ज्यादा बीमार, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget