एक्सप्लोरर

सतना में गायों को नदी में छोड़ने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Satna News: बीते दिनों से सतना से एक खौफनाक घटना से सामने आई थी. जहां कुछ लोगों ने गायों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें नदी में फेंक दिया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई.

Satna News Today: मध्य प्रदेश के सतना में निराश्रित गायों के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है. जहां कुछ युवकों ने गायों को उफनती नदी में फेंक दिया. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद पुलिस एक्शन में मोड में आ गई. 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, नागौद और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बमहौर में मंगलवार (27 अगस्त) को गायों को पीट- पीटकर उफनती नदी में धकेल दिया गया था. 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश था. घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना की गूंज सियासी गलियारों में भी सुनाई पड़ी.

चार आरोपी गिरफ्तार
नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों में बेटा बागरी, रवि बागरी और रामपाल चौधरी निवासी हरदुआ मझोला शामिल हैं. 

आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर नागौद थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ 4/9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धारा 325(3/5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 

'एक साथ खदेड़ी थी 15 गाय'
घटना के बाद विक्की उर्फ विनोद पाराशर निवासी नागौद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था सतना से वापसी के वक्त उन्होंने ये क्रूर और अमानवीय घटना देखी थी.

शिकायतकर्ता विक्की के मुताबिक, आरोपियों ने 15 गायें एक साथ खदेड़ी थीं, उनमें से कुछ की मौत हो गई, जबकि कुछ बच गई. उन्होंने अपनी शिकायत में आगे कहा कि कितनी गायों की मौत हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि तेज बहाव के कारण कई गायें बहकर आगे निकल गई.

ये भी पढ़ें: इंदौर के ओला शोरूम में भीषण आग से मची अफरा तफरी, लाखों का माल जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोपीय यूनियन ने IRGC को किया ब्लैक लिस्ट, अब EU के खिलाफ एक्शन की तैयारी में खामेनेई, दी ये धमकी
यूरोपीय यूनियन ने IRGC को किया ब्लैक लिस्ट, अब EU के खिलाफ एक्शन की तैयारी में खामेनेई, दी ये धमकी
'इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन...', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया
'इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन...', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया
'पुष्पा 2' को नंबर 1 की कुर्सी से हिला नहीं पाए सनी देओल, धुआंधार कमाई के बावजूद 'बॉर्डर 2' नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड
धुआंधार कमाई के बाद भी Pushpa 2 का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बॉर्डर 2'
'अंगूर खट्टे हैं', इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो बोले पीयूष गोयल, याद दिलाया इतिहास
'अंगूर खट्टे हैं', इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो पीयूष गोयल का पलटवार

वीडियोज

Chhatarpur की मिट्टी में सोने का खजाना? 500 साल पुराने सिक्कों की खोज | Madhya Pradesh | ABP News
Crime News: साध्वी की मौत... '50 घंटे का सस्पेंस' ! | Sansani
Janhit With Chitra Tripathi: योगी Vs शंकराचार्य..'हिन्दू राउंड' | UP Politics | CM Yogi | ABP
Bharat ki Baat: अजित पवार की जगह डिप्टी सीएम तय! | Sunetra Pawar | Ajit Pawar Death in Plane Crash
Sandeep Chaudhary: वोट की छटपटाहट..'मियां' पर महाभारत? चुनावी ध्रुवीकरण का सबसे सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोपीय यूनियन ने IRGC को किया ब्लैक लिस्ट, अब EU के खिलाफ एक्शन की तैयारी में खामेनेई, दी ये धमकी
यूरोपीय यूनियन ने IRGC को किया ब्लैक लिस्ट, अब EU के खिलाफ एक्शन की तैयारी में खामेनेई, दी ये धमकी
'इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन...', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया
'इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन...', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया
'पुष्पा 2' को नंबर 1 की कुर्सी से हिला नहीं पाए सनी देओल, धुआंधार कमाई के बावजूद 'बॉर्डर 2' नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड
धुआंधार कमाई के बाद भी Pushpa 2 का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बॉर्डर 2'
'अंगूर खट्टे हैं', इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो बोले पीयूष गोयल, याद दिलाया इतिहास
'अंगूर खट्टे हैं', इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो पीयूष गोयल का पलटवार
Australian Open 2026 Final: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कराज की भिड़ंत, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव
नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कराज ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में, जानें कैसे देखें लाइव
ऑफिस में चल रही थी IT की रेड, बेंगलुरु में बिजनेस टायकून ने खुद को मार ली गोली, आखिरी समय में ऐसा क्या हुआ?
ऑफिस में चल रही थी IT की रेड, बेंगलुरु में बिजनेस टायकून ने खुद को मार ली गोली, ऐसा क्या हुआ?
क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है प्राइवेट प्लेन, इसमें कितना खर्चा आता है?
क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है प्राइवेट प्लेन, इसमें कितना खर्चा आता है?
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget