एक्सप्लोरर

Satpuda Fire News: चुनाव के पहले ही क्यों भड़क जाती है आग ? 10 साल में तीसरी बड़ी घटना, कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

SATPUDA FIRE: आखिरकार भोपाल के सतपुड़ा में लगी आग को बुझा लिया गया है लेकिन इस आग में कई सवालों को जन्म दे दिया है, जिसे कांग्रेस हवा दे रही है. बीजेपी भी पूरे मामले में सफाई देने में जुट गई है.

Satpuda Fire Incident : भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को कांग्रेस साजिश की चिंगारी बताकर पूरे प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुट गई है. दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के पहले 10 साल में तीसरी बार लगी बड़ी आग कई सवालों को जन्म दे रही है.

मध्य प्रदेश का सतपुड़ा और विंध्याचल भवन सरकार की सभी कार्य योजनाओं का प्रमुख केंद्र है. यहां पर 10 साल में 3 बार बड़ी आग लग चुकी है. नवंबर 2013 में विंध्याचल में आगजनी की घटना हुई थी. इसके 2 साल बाद अक्टूबर 2015 में विंध्याचल की चौथी मंजिल पर कृषि विभाग के मुख्य कार्यालय में आगजनी की घटना हुई, जिसमें तमाम सरकारी फाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए. इस बार सतपुड़ा को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.

यहां भी आदिम जाति कल्याण विभाग हो स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण फाइल जलकर राख के ढेर में बदल गई. कांग्रेस तमाम सवाल उठा रही है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक बीजेपी के भ्रष्टाचार की फाइल जानबूझकर जलाई गई है. यह भ्रष्टाचार रूपी आग पूरे प्रदेश की जनता देख रही है. विधानसभा चुनाव के पहले आग लगाकर दस्तावेजों को सबूत मिटाए जा रहे हैं. हालांकि भ्रष्टाचार के सबूत पूर्व मध्य प्रदेश में एकत्रित हो चुके हैं.

क्या होता है सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में ?
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री वल्लभ भवन में बैठते हैं जबकि सभी विभागों के सर्वोच्च पद पर बैठे अधिकारी भी वल्लभ भवन में ही मौजूद रहते हैं, लेकिन वल्लभ भवन से निकले आदेश का क्रियान्वयन सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के जरिए ही पूरे प्रदेश में होता है. सतपुड़ा और विंध्याचल में कई विभागों के ओएसजी बैठते हैं. यहां पर स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य होते हैं. वल्लभ भवन से निकले सभी योजनाओं के क्रियान्वयन आदेश से लेकर बजट और आर्थिक हिसाब किताब यहीं से चलता है. 

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक पहुंचा आगजनी का मुद्दा
सतपुड़ा की बिल्डिंग में ऐसी आग लगी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर मदद मांगना पड़ी. सतपुड़ा और विंध्याचल में हमेशा आगजनी के कारणों को लेकर कई बार प्रश्न चिन्ह लगा. हर बार (short-circuit) शार्ट सर्किट को ही कारण बताए गया. अब प्रश्न यह उठता है कि इतने महत्वपूर्ण दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से आग जाने की घटनाएं बार-बार घटित हो रही है जबकि इसे रोकने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. 

'कांग्रेस को हर घटना में दिखाई देती है राजनीति'
शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री पारस जैन के मुताबिक कांग्रेस को चुनाव आते ही हर घटना में राजनीति दिखाई दे रही है. यह तो भगवान का शुक्र रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई. आगजनी की घटना को लेकर सरकार और पुलिस जांच कर रही है. यदि कोई गड़बड़ी निकलती है तो कानून अपना काम करेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी जांच टीम गठित की गई है. 

आखिरकार बुझ गई आग
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए सीआईएसफ, भेल, फायर ब्रिगेड आदि की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया है. उन्होंने यह भी बताया कि सतपुड़ा में ज्वलनशील वस्तुएं अधिक होने की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी. हालांकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए अलग से रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई जनहानि ना हो, यह प्राथमिक लक्ष्य था जिस पर सफलता मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget