एक्सप्लोरर

MP में बजट भाषण के बीच अचानक विधानसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानिए फिर क्या हुआ?

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश में बुधवार (12 मार्च, 2025) को बजट भाषण के दौरान अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा पहुंचे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया.

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज (12 मार्च, 2025) मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया. मंत्री जगदीश देवड़ा जब बजट पेश कर रहे थे उसे समय अचानक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में दस्तक दे दी. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बजट का संबोधन रुकवा कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया. इसके बाद फिर बजट भाषण शुरू हुआ.

मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान बजट भाषण के दौरान विधानसभा पहुंचे. जैसे ही उन्होंने विधानसभा में दस्तक दी, वैसे ही सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बजट भाषण कुछ क्षण के लिए रुकवाया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करने के बाद फिर से बजट भाषण शुरू करवाया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान काफी देर तक विधानसभा परिसर में मौजूद रहे. मध्य प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया है. यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है.


MP में बजट भाषण के बीच अचानक विधानसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानिए फिर क्या हुआ?

मैं पूरे सदन की ओर से स्वागत करता हूं - मुख्यमंत्री

जैसे ही कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा पहुंचे वैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे बीच मौजूद हैं और मैं पूरे सदन की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं. 

रोजगार को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार स्किल डेवलपमेंट और कई प्रकार के प्रशिक्षण चलाने का दावा कर रही है,  मगर कितने लोगों को रोजगार दिया है? इस बात को भी सरकार को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है. किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसके अलावा सरकार द्वारा किए गए वादे पर फसलों की खरीदी नहीं हो रही है. उमंग सिंघार ने बजट को जुमले वाला बजट बताया है.

इसे भी पढ़ें: 'सरकार कर्ज लेकर घी पी रही...', सिर पर काली पोटली लेकर MP विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget