एक्सप्लोरर

MP Politics: चूल्हे पर रोटी सेंकने पर सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय और कांग्रेस के बीच ट्विटर पर जंग, जानें किसने क्या कहा

MP News: शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सालगिरह पर वीडियो शेयर किया था.इसमें उनकी पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते और कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंक रही हैं.इसे री-ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने तंज कसा था.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के बेटे कार्तिकेय कांग्रेस (Congress) के ट्वीट पर भड़क गए हैं. उन्होंने कहा है कि मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे ताकत बनकर खड़ी रहीं. सुख-दु:ख में संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस हर बात में राजनीति देखती है. जनता की सेवा मेरे पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है. परिवार के लिए समय कम ही मिलता है. ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं. लेकिन कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है. बजरंगबली मेरे परिवार को बुरी नजर से बचाएं. कांग्रेस ने उनसे 'नारी सम्मान योजना' का प्रचार करने को कहा है.

किस बात पर शुरू हुआ विवाद

दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सालगिरह पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उनकी पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते और कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंकते दिख रही हैं. इसे री-ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने तंज कसा था कि जल्द आपकी चूल्हा फूंकने की तकलीफ कम हो जाएगी. कमलनाथ के सीएम बनते ही आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा.

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद कार्तिकेय ने उस पर हमले के लिए ट्विटर का ही सहारा लिया.उनके ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने फिर ट्विटर पर ही जवाब दिया. कांग्रेस ने ट्वविटर पर लिखा,''युवराज माता-पिता के प्रति आदर हम सबके मन में है, लेकिन आपको उन बहन-बेटियों को दर्द क्यों नहीं दिखता, जिनके घर में आपके पिता की दी हुई महंगाई ने कोहराम मचा रखा है. आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे तब आपके पिताजी की सरकार मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भून रही थी.''

कांग्रेस ने कैसे दिया जवाब

युवा सरकारी भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो गए, व्यापमं, ई-टेंडर, कारम डेम, पोषण आहार, पुलिस भर्ती, पेसा समन्वयक भर्ती जैसे कई घोटालों पर अफसोस क्यों नहीं होता. आपके पिताजी लोकतंत्र की हत्या करके कुर्सी पर बैठे हैं. आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है, ये आपको भी दिखता होगा? इसलिए आप भी कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का प्रचार करें.

ये भी पढ़ें

MP News: पूर्व CM उमा भारती की बिगड़ी तबीयत, देर रात किया गया अस्पताल में भर्ती, खुद दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Indore News: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
इंदौर: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget