एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में 'विक्रमोत्सव' का आयोजन कल से, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, जानिए इस बार क्या है खास

Ujjain News : विक्रम नाट्य समारोह का आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास कला संकुल कालिदास अकादमी में प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जाएगा. शुक्रवार 25 मार्च को विक्रमार्क कथा का आयोजन होगा.

उज्जैन: भारत उत्कर्ष और नवजागरण पर एकाग्र समागम 'विक्रमोत्सव' का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल करेंगे. इसकी शुरूआत 25 मार्च को शाम 7 बजे कालिदास अकादमी परिसर में स्थित पंडित सूर्यनारायण व्यास कला संकुल में होगा. एक हफ्ते के इस आयोजन में नाट्य समारोह, कवि सम्मेलन, चित्र प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी और गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विक्रम नाट्य समारोह 25 से 31 मार्च तक आयोजन

विक्रम नाट्य समारोह का आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास कला संकुल कालिदास अकादमी में प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जाएगा. शुक्रवार 25 मार्च को विक्रमार्क कथा का आयोजन होगा.इसका निर्देशन डॉक्टर पृथ्वीराज कवट्टर उड़ुपी ने किया है. शनिवार 26 मार्च को गिरीश मोहंता भोपाल के निर्देशन में 'सिंहासन बत्तीसी' का मंचन होगा. रविवार 27 मार्च को अहमदाबाद गुजरात के पीसी चारी के निर्देशन में 'अबोला रानी नो-वेश'का मंचन होगा. सोमवार 28 मार्च को पश्चिम बंगाल कोलकाता के पियाल भट्टाचार्य के निर्देशन में पद्यांक गाथा' का मंचन होगा. मंगलवार 29 मार्च को महाराष्ट्र पुणे की आस्था गोडबोले के निर्देशन में 'महान राजा विक्रमादित्य' का मंचन होगा. बुधवार 30 मार्च को नईदिल्ली से आने वाली दस्तानगो फौजिया 'वीर वर विक्रम' पेश करेंगी. गुरुवार 31 मार्च को मणिपुर के नन्दकुमार मोरांगथेम के निर्देशन में 'महाराजा विक्रमादित्य'का मंचन होगा. 

मध्य प्रदेश की बेटी मेघा परमार ने रचा विश्व कीर्तिमान, एवरेस्ट फतह और स्कूबा डाइव करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं

विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति के निदेशक संजीव मालवीय के निर्देशन में आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में 28,29 और 30 मार्च को प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन किया जाएगा.

कवि सम्मेलन में कौन कौन कवि कविता पाठ करेंगे

वहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 31 मार्च को रात 9 बजे से शहीद पार्क में आयोजित किया जाएगा. कवि सम्मेलन में लखनऊ के देवव्रत वाजपेयी,कविता तिवारी, नई दिल्ली से अनिल अग्रवंशी, गाजीपुर की रश्मि शाक्य,भीलवाड़ा के दीपक पारिख, इटावा के गौरव चौहान,उज्जैन के अशोक भाटी अपनी कविताओं का पाठ करेंगे. कवि सम्मेलन के सूत्रधार उज्जैन के दिनेश दिग्गज होंगे. एक अप्रैल को रात्रि 9 बजे शहीद पार्क में गीतकार मनोज मुंतशिर मुंतशिरनामा में अपने गीत की प्रस्तुति देंगे. शनिवार 2 अप्रैल को सुबह साढ़े 5.30 बजे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर सूर्योपासना का कार्यक्रम होगा.उसी दिन शाम 7 बजे दत्त अखाड़ा में गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम होगा. 

गेहूं एक्सपोर्टर को मध्य प्रदेश में नहीं देना होगा मंडी टैक्स,दिल्ली में हुई बैठक में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

एक साथ कई प्रदर्शनियों का आयोजन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव 25 मार्च को सुबह 10.30 बजे विक्रमोत्सव-2022 के अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ बिडला भवन में विक्रमादित्य एवं उनके काल से जुड़ी विविध प्रदर्शनियों का शुभारंभ करेंगे.बिडला भवन में आयोजित प्रदर्शनी में ऋषि वैज्ञानिकों पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी के साथ सम्राट विक्रमादित्य के जीवनकाल से जुड़ी घटनाओं पर आकर्षक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी. सम्राट विक्रमादित्य के नौ रत्नों पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. विक्रमकालीन मुद्रा और मुद्रांक पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. प्राच्य विद्या पर विशाल ग्रंथों की प्रदर्शनी पुणे के भंडारकर ओरिएंटल इंस्ट्टीट्यूट की ओर से लगाई जाएगी. प्रदर्शनी 2 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
MP: लाड़ली बहनों के लिए खुशियों की नवरात्रि! CM मोहन ने महिलाओं के खातों में भेजे 1836 करोड़
MP: लाड़ली बहनों के लिए खुशियों की नवरात्रि! CM मोहन ने महिलाओं के खातों में भेजे 1836 करोड़
Monalisa Bhosle News: अब मोनालिसा के पिता ने CM मोहन यादव से लगाई गुहार, 'मुझे बताया गया कि मेरी बेटी...'
अब मोनालिसा के पिता ने CM मोहन यादव से लगाई गुहार, 'मुझे बताया गया कि मेरी बेटी...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget