एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जानें कौन हैं मोनिका बट्टी जिन्हें BJP ने अमरवाड़ा सीट से बनाया उम्मीदवार, पिता भी रहे हैं विधायक

Who is Monika Batti: अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का नेतृत्व कर रहीं मोनिका बट्टी को बीजेपी ने एमपी चुनाव में प्रत्याशी बनाते हुए एक अहम सीट की जिम्मेदारी दी है. वह गोंडवाना के पूर्व MLA की बेटी हैं.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Elections) को लेकर बीजेपी (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी जबकि तीसरी लिस्ट में केवल एक सीट को लेकर ही फैसला किया गया है जो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है. यह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र है जहां से मोनिका बट्टी (Monika Batti) पर भरोसा जताया गया है. मोनिका कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुई हैं. आइए जानते हैं कौन है मोनिका बट्टी जिनके ज्वाइन करते ही उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अमरवाड़ा (अनुसूचित जनजाति) सीट पर मोनिका बट्टी को उम्मीदवार बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है. 

पिता के निधन पर संभाली पार्टी की कमान
मोनिका कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. उन्हें खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई थी. वह गोंडवाना से पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं. बताया जाता है कि मोनिका को टिकट देकर कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. दरअसल, पहले मनमोहन शाह बट्टी भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठन कर कमलनाथ को सीधी चुनौती दे चुके हैं. मनमोहन शाह बट्टी ने सरकारी नौकरी छोड़कर अपनी पार्टी का गठन किया था. हालांकि 2020 में कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था. इसके बाद पार्टी की कमान उनकी बेटी मोनिका ने संभाली थी. 

जीजीपी के भी हो गए थे दो हिस्से
उधर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भी दो हिस्से हो चुके हैं. एक का नाम  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और दूसरे का अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी है.  मोनिका बट्टी फिलहाल अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की कमान संभाल रही थीं. अब हालांकि वह बीजेपी का हिस्सा बन गई हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट पर कई तरह के कयास, सबके मन में उठ रहे हैं ये 5 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: हुस्न का जाल और ब्लैकमेलिंग, इंदौर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, 3 महिला और 1 युवक अरेस्ट
हुस्न का जाल और ब्लैकमेलिंग, इंदौर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, 3 महिला और 1 युवक अरेस्ट
मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, मां और बेटी बुरी तरह झुलसीं, गांव में मचा हड़कंप
छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, मां और बेटी बुरी तरह झुलसीं, गांव में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने शादी के जोड़े में की आत्महत्या, पसरा मातम
मध्य प्रदेश में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने शादी के जोड़े में की आत्महत्या, पसरा मातम

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget