एक्सप्लोरर

MP हाई कोर्ट में नए एक्टिंग चीफ जस्टिस की नियुक्ति, जानें- कौन हैं जस्टिस संजीव सचदेवा?

Who Is Sanjeev Sachdeva: जस्टिस संजीव सचदेवा एमपी हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. मौजूदा जस्टिस शील नागू को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

MP HC Acting Chief Justice Sanjeev Sachdeva: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को हाई कोर्ट का नया कार्यवाहक जस्टिस नियुक्त किया है. वह जस्टिस शील नागू (Justice Sheel Nagu) की जगह की पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले जस्टिस शील नागू को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. उन्होंने 24 मई को तत्कालीन चीफ जस्टिस रवि मलिमथ की जगह ली थी.

केंद्र सरकार के विधि और न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जस्टिस शील नागू को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे.

बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस शील नागू को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने की अनुशंसा की थी. इसके बाद राष्ट्रपति की अनुमति का इंतजार था. वहीं अब राष्ट्रपति से अनुमति मिलते ही प्रमोशन के आधार पर नई पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया और केंद्र सरकार के विधि और न्याय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

कौन हैं जस्टिस संजीव सचदेवा?
जस्टिस संजीव सचदेवा ने 1985 में कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1988 में कानून में एलएलबी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की. अप्रैल 2013 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया गया और मार्च 2015 को वह स्थायी जज के रूप में प्रमोट हुए.

31 मई 2024 को उन्होंने एमपी हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली. इसके एक महीने बाद ही वह प्रदेश के कार्यवाहक जस्टिस बने. वहीं न्यायमूर्ति शील नागू ने जबलपुर से वकालत का शुभारंभ किया था. 2011 में उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. यहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने के पूर्व प्रशासनिक न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे थे.

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri: हाथरस भगदड़ से नहीं लिया सबक? बागेश्वर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने बढ़ी दी पुलिस की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
MP News: न डीजे, न लग्जरी कार, सादगी की मिसाल बनी बालाघाट की बारात, बैलगाड़ी से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
एमपी: न डीजे, न लग्जरी कार, सादगी की मिसाल बनी बालाघाट की बारात, बैलगाड़ी से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
MP: अनूपपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग से हादसा, एक की मौत, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका
अनूपपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग से हादसा, एक की मौत, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका
एमपी: राजगढ़ में मुस्लिम परिवार कर रहा हिंदू बेटी का कन्यादान, 12 साल से अपनी बच्चे की तरह पाला
एमपी: राजगढ़ में मुस्लिम परिवार कर रहा हिंदू बेटी का कन्यादान, 12 साल से अपनी बच्चे की तरह पाला

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
Mosquito Reproduction And Feeding: अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
Embed widget