एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर आदित्य ठाकरे बोले, 'हर एक खेलने वाले का...'

Aaditya Thackeray News: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने अपने पोस्ट में कहा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं. इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी.

Aditya Thackeray On Rohit Sharma: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी इसकी चर्चा हो रही है. शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं रोहित शर्मा का सम्मान करता हूं. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, ''मैं हर एक खेलने वाले का सम्मान करता हूं. टीम इलेवन में खेलना बहुत टफ होता है. खिलाड़ी देश के लिए और करोड़ों लोगों के लिए खेलता है.''

उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?

शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''मैं कोई बड़ी क्रिकेट प्रशंसक नहीं हूं. खेल में मेरी सीमित रुचि के बावजूद, मैं कह सकती हूं कि रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को महान ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. काम के प्रति प्रतिबद्धता मायने रखती है. ट्रॉफी जीतो, चैंपियन!.''

शमा मोहम्मद ने क्या कहा था?

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रविवार (02 मार्च) को देर रात रोहित शर्मा को लेकर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने शर्मा को ‘मोटा’ और ‘अप्रभावी कप्तान’ कहा था. विवाद के बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया. उनके इस पोस्ट पर बीजेपी नेताओं सहित कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मुख्य विपक्षी दल को निशाने पर लिया.

शमा मोहम्मद ने अपने पोस्ट में कहा था, ''रोहित शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान हैं.'' 

कांग्रेस ने अपनी प्रवक्ता शमा मोहम्मद को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को फटकार लगाई और उन्हें अपना संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी टिप्पणी ना करने के निर्देश दिए. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि शमा की टिप्पणी कांग्रेस का मत नहीं है.

ये भी पढ़ें: हाथों में हथकड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचे जितेंद्र आव्हाड, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Baramati News: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget