एक्सप्लोरर

नितेश राणे के विवादित बयान पर भड़के अबू आजमी, कहा- 'मुस्लिम देशों में जो हिन्दू काम कर रहे हैं, उन्हें...'

Abu Azmi On Nitesh Rane: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे फिर विवादों में हैं. उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए. उनके बयान पर अबू आजमी ने पलटवार किया है.

Abu Azmi On Nitesh Rane: बीजेपी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद खड़ा हो गया है. राणे ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा, हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए.

उनके बयान पर महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछना चाहूंगा की आपका मंत्री नितेश राणे रोजाना संविधान का उल्लंघन करके मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा कर रहा है-क्या आपको दिखाई नहीं दे रहा है?

निचले दर्जे की राजनीति करते हैं नितेश राणे- अबू आजमी

उन्होंने कहा, ''सब से निचले दर्जे की राजनीति करने वाले नितेश राणे क्या ये चाहते हैं कि मुस्लिम देशों में जो हिन्दू काम कर रहे है उन्हें जबरदस्ती क़ुरान पढ़ाया जाए और उनसे अल्लाह हू अकबर कहलवाया जाए? क्या तुम उनके दिल में भी नफरत भरना चाहते हो?'' 

अबू आजमी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''जो काम आतंकवादी ने किया था, जात धर्म पूछकर मारा, वही काम तो नितेश राणे भी कर रहे हैं. दोनों में फर्क किया है. आतंकियों ने गोलियां चलाई, आप जुबान से नफरत फैला रहे हैं. नितेश राणे मत भूलिए कि आपने संविधान की शपथ ली. इसका आप उल्लंघन कर रहे हैं. मंत्री होकर ऐसी बातें कर रहे हैं.''

नितेश राणे को मंत्री पद से हटा देना चाहिए- अबू आजमी

उन्होंने कहा, ''जब आतंकियों ने हमला किया तो आदिल लोगों को बचाने के लिए बंदूक छीनने की कोशिश की. आतंकियों ने उसे मार दिया. पूरे कश्मीर में लोग हिंदू भाईयों से कह रहे हैं कि मेरे घर आओ, रहो. नितेश राणे क्या कहना चाहते हैं. नितेश राणे बीजेपी से है, उससे पूछता हूं कि पर्यटक स्थल पर सुरक्षाबल के जवान क्यों नहीं थे. उसे मंत्री पद से हटा देना चाहिए.''

नितेश राणे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने रत्नागिरि जिले के दापोली शहर में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब भी आप खरीदारी के लिए जाएं, तो उनका धर्म पूछें. अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहें. अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें.’’

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
Mumbai News: मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
मुंबई में शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाता था शातिर
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव

वीडियोज

Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
'जब रावण का साम्राज्य टिक नहीं सका..' खान सर ने क्यों ठुकराए 107 करोड़ रुपये, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
खान सर ने क्यों ठुकराए 107 करोड़ रुपये, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget