एक्सप्लोरर

BMC चुनाव में अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी ने सीटों को लेकर किया बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व की बात करेंगे, बाबरी मस्जिद ढहाने वालों को बधाई देंगे तो ऐसे लोगों के साथ हमारी पार्टी नहीं रह सकती है.

Mumbai Municipal Corporation Elections: बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां सक्रिय नजर आ रही हैं और सभी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इस बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने दावा करते हुए कहा है उनकी पार्टी अकेले ये चुनाव लड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि हम सेक्युलर लोग हैं और हमारी पार्टी को सांप्रदायिकता बर्दाश्त नहीं है.

बीएमसी चुनाव अलायंस के साथ लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''महाविकास अघाड़ी से मैं पहले ही अलग हो चुका हूं क्योंकि हम सांप्रदायिकता बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. अभी आपने ने देखा कि उद्धव ठाकरे जी ने कह दिया कि वो अकेले बीएमसी चुनाव लड़ेंगे. समाजवादी पार्टी भी अकेले चुनाव लड़ेगी.'' 

कितनी सीटों पर BMC चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी?

महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए आगे कहा, ''इस बार हम कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हम देख रहे हैं कि अलायंस होने के बाद भी कोई को-ऑर्डिनेशन नहीं है. सीटों के बंटवारे को लेकर लास्ट तक झगड़ा होता रहता है और सीटें लेने के बाद हार जाते हैं. इसलिए समाजवादी पार्टी अलग चुनाव लड़ेगी. 

समाजवादी पार्टी सेक्युलर- अबू आजमी

उन्होंने ये भी कहा, ''उद्धव ठाकरे जी को आपने सुन लिया है कि वो अलग लड़ने वाले हैं. मैं पहले ही बोल चुका हूं कि जो लोग हिंदुत्व की बात करेंगे, बाबरी मस्जिद ढाहने वालों को बधाई देंगे तो ऐसे लोगों के साथ समाजवादी पार्टी नहीं रह सकती है. समाजवादी पार्टी एक सेक्युलर पार्टी है.''

राम मनोहर लोहिया के उसूलों पर चलेगी SP- अबू आजमी

अबू आजमी ने आगे कहा कि राम मनोहर लोहिया के उसूलों पर चलने वाले मुलायम सिंह यादव जी ने कभी सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं किया था. पार्टी ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, दलित, किसान, मजदूर और नौजवान सभी को एक तरह से देखा. उसी लाइन पर चलकर समाजवादी पार्टी काम करेगी.'' 

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने हाल में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि बीएमसी चुनाव के लिये हिंदुत्व के मुद्दे को जनता के बीच ले जाएं. उन्होंने कहा था, ''हिंदुत्व के लिए शिवसेना (UBT) पहले से ही लड़ रही है, कल भी लड़ेगी और लड़ती रहेगी.'' 

गौरतलब है कि हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था. MVA ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 46 पर जीत हासिल की थी. इसमें उद्धव गुट की शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटों पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें:

एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर लगे उगाही के आरोप, पैसा नहीं देने पर की पिटाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढोंगी बाबा अशोक खरात के पास जमीन-फ्लैट समेत 100 से ज्यादा संपत्तियां! ED को SIT ने सौंपे दस्तावेज
ढोंगी बाबा अशोक खरात के पास जमीन-फ्लैट समेत 100 से ज्यादा संपत्तियां! ED को SIT ने सौंपे दस्तावेज
'पाकिस्तान को मिला थैंक्यू नोट और भारत को...', ईरान-US सीजफायर पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'पाकिस्तान को मिला थैंक्यू नोट और भारत को...', ईरान-US सीजफायर पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
UP Election 2027: 'OP राजभर को मर्यादा में रहना चाहिए,' सुभासपा चीफ ने इस सीट पर ठोंका दावा तो बोले संजय निषाद
Live Updates: बारामती में होगा चुनाव, बिहार में नए सीएम की रेस शुरू, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नए दावे
अशोक खरात केस में साइबर क्राइम टीम का बड़ा एक्शन, अपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज
अशोक खरात केस में साइबर क्राइम टीम का बड़ा एक्शन, अपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
UP Politics: यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी Timeline
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका जंग की पूरी Timeline
RR vs MI: हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म, बोलीं- 'उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में...'
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को क्यों बताया अपना लकी चार्म? वजह जान हैरान रह जाएंगे
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Vaccination: इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
Embed widget