एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर अबू आजमी बोले, 'गोली मार दो, मुसलमान ने...'

अबू आजमी ने कहा कि जो हमारे देश का सुकून खत्म कर देना चाहते है, उन्हें खत्म कर देना चाहिए. हम कब से कह रहे हैं कि यह समय हिन्दू-मुस्लिम में बंटने का नहीं है, पूरे देश को एक साथ, एकजुट होने चाहिए.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ देश में उबाल है. हर कोई हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. इस बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों को गोली मार देनी चाहिए.

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने सही कहा है. देश आतंकियों के खिलाफ एकजुट है. सपा विधायक अबू आजमी ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''देश का हर व्यक्ति चाहता है कि जो आतंकवादी हैं उन्हें नेस्तेनाबूत कर दो. उनके जो सरदार हैं, उन्हें फांसी पर चढ़ा दो, गोली मार दो.''

'आतंकवादी मुसलमान के नाम पर आते हैं, वो मुसलमान नहीं'

उन्होंने कहा, ''जो देश में सुकून को खत्म करना चाहते हैं. विकास को रोकना चाहते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कश्मीर के मुसलमानों ने हमले के बाद किस तरह हिंदू भाईयों को संभाला, मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं. ये लोग मुसलमान हैं. जो आतंकवादी मुसलमान के नाम पर आते हैं, वो मुसलमान के नाम पर कलंक हैं.''

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी हो या चेतन सिंह हो धर्म के नाम पर हिंसा गलत है. हम कब से कह रहे हैं कि यह समय हिन्दू-मुस्लिम में बंटने का नहीं है. पूरे देश को एकसाथ, एकजुट होने चाहिए.

उद्धव ठाकरे पर क्या बोले अबू आजमी?

अबू आजमी ने शिवसेना (यूबीटी) के सर्वदलीय बैठक में नहीं शामिल होने को लेकर कहा, ''उद्धव ठाकरे की पार्टी क्यों नहीं गई, ये नहीं पता है, लेकिन ऐसे मुद्दे पर सबको एकसाथ रहना चाहिए. राजनीति नहीं करनी चाहिए. देश बड़ा है.''

जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से आतंकियों की तलाश है. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
Nagpur News: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
नागपुर: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget