एक्सप्लोरर

औरंगजेब विवाद पर फिर बोले सपा विधायक अबू आजमी, 'क्या मरे हुए आदमी की कब्र खोदने से...'

Aurangzeb Tomb Row: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मरे हुए आदमी की कब्र खोदने से क्या देश में तरक्की हो जाएगी? क्या देश में भुखमरी खत्म हो जाएगी?

Abu Azmi On Aurangzeb Tomb Row: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में विवाद गहरा ही हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मसले को उठाकर लोगों को असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है. 

'क्या सिलेंडर के दाम कम हो जाएंगे?'

रायगढ़ में सपा नेता अबू आजमी ने सवाल उठाते हुए कहा, ''मरे हुए आदमी की कब्र खोदने से क्या देश में तरक्की हो जाएगी. क्या देश में भुखमरी खत्म हो जाएगी? क्या सिलेंडर के दाम कम हो जाएंगे. क्या सांप्रदायिकता कम हो जाएगी? इस मुद्दे से लोगों को भटकाया जा रहा है. असली मुद्दे पर बात नहीं की जा रही है.''

औरंगजेब विवाद पर RSS ने क्या कहा था?

उधर, RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने बुधवार को औरगंजेब विवाद को लेकर कहा था कि ये मसला अप्रासंगिक है. इसके साथ ही उन्होंने नागपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि किसी तरह की हिंसा समाज के हित में नहीं है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे लेकर RSS का आभार जताया. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि नागपुर को बीजेपी को गढ़ माना जाता है, वहां पर हिंसा हुई. नागपुर में महल इलाके में सोमवार (17 मार्च) को जमकर बवाल हुआ था. 

वीएचपी और बजरंग दल ने दी थी धमकी

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को धमकी देते हुए कहा था कि अगर औरंगजेब की कब्र हटाने में देरी हुई तो वे बाबरी की तरह 'कारसेवा' करेंगे. हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी के बाद औरंगजेब की कब्र के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई.

अबू आजमी के बयान के बाद शुरू हुआ था विवाद

महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर विवाद उस वक्त खड़ा हुआ, जब समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी. इस मामले को लेकर आजमी को विधानसभा सत्र से सस्पेंड भी कर दिया गया था. अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वो कोई क्रूर शासक नहीं था. हालांकि बाद में सपा नेता ने सफाई देते हुए कहा था कि औरंगजेब के बारे में इतिहासकारों ने जो लिखा है, हमने उसी को दोहराया है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget