एक्सप्लोरर

मशहूर फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ने शुरू की राजनीतिक पारी, इस पार्टी में हुए शामिल

Sayaji Shinde joins Ajit Pawar Party: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार ने सयाजी शिंदे को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

एक्टर सयाजी शिंदे ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया है. कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सयाजी ने अजित पवार की एनसीपी का दामन थामा है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ये ज्वाइनिंग हुई है, ऐसे में क्या सयाजी शिंदे चुनाव भी लड़ते हैं, इसकी तस्वीर आने वाले दिनों में साफ हो सकती है.

डिप्टी सीएम और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार ने मीडिया की मौजूदगी में सयाजी शिंदे को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के बाद सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

क्या अजित पवार नाराज हैं, जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने इसका दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ये सवाल उनसे पूछा जाए जिसने बताया है कि वो नाराज हैं.

अजित पवार ने कहा, "सब ठीक है. महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में विवाद की अटकलें बेबुनियाद हैं." दरअसल, विपक्ष ने दावा किया कि पवार बीच मीटिंग से ही निकल गए थे.

शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "मेरी जानकारी में 10-15 मिनट में दादा वहां से निकल गए. ऐसा किसी मंत्रिमंडल बैठक में नहीं होता कि उपमुख्यमंत्री बैठक से निकल जाएं."

बता दें कि महाराष्ट्र में अजित पवार, बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में इन तीनों दलों को विपक्षी गठंबधन महाविकास अघाड़ी ने झटका देते हुए ज्यादा सीटों पर बाजी मारी. इसका एक बड़ा कारण एनडीए के घटक दलों में देरी से सीटों का बंटवारा फाइनल होना बताया गया.

ऐसे में अजित पवार चाहते हैं कि समय रहते हुए सीटों का बंटवारा हो जाए ताकि लोकसभा चुनाव जैसा खामियाजा न भुगतना पड़े. अजित पवार की पार्टी लोकसभा चुनाव में एक सीट ही जीत पाई. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव हार गईं.

'सरकारी खजाने की हालत...', शिंदे सरकार ने बढ़ाई मदरसा टीचर्स की सैलरी तो बोले आदित्य ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के काले बादल भारत पर कहर ढाएंगे', मिडिल ईस्ट तनाव पर संजय राउत ने फिर केंद्र को घेरा
ईरान के काले बादल भारत पर कहर ढाएंगे', मिडिल ईस्ट तनाव पर संजय राउत ने फिर केंद्र को घेरा
चोरी की कोशिश में काल बना बिजली का टावर, हाई वोल्टेज तार काटते समय गिरे 2 चोर, मौके पर मौत
चोरी की कोशिश में काल बना बिजली का टावर, हाई वोल्टेज तार काटते समय गिरे 2 चोर, मौके पर मौत
Maharashtra: हमारी जमीन पर क्या कर रहे हो? पहले पूछा, फिर 65 साल की महिला को कोयते से काट डाला
Maharashtra: हमारी जमीन पर क्या कर रहे हो? पहले पूछा, फिर 65 साल की महिला को कोयते से काट डाला
Maharashtra: भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली
महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली

वीडियोज

Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget