एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के CM चेहरे पर शरद पवार का इनकार! आदित्य ठाकरे बोले- 'कोई भी मुख्यमंत्री पद...'

Aditya Thackeray News: शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है. यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है और हम चाहते हैं कि इस सरकार को राज्य की सत्ता से हटा दें.

MVA CM Face: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में तकरार जारी है. दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार (4 सितंबर) को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एमवीए को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है. पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इस संबंध में फैसला चुनाव परिणामों के बाद किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार इस आधार पर तय किया जाएगा कि गठबंधन में कौन सी पार्टी सबसे अधिक सीट जीतती है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि एमवीए सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करे और जल्द से जल्द चुनाव प्रचार शुरू करे.

नाना पटोले ने किया समर्थन

उनके इस बयान का महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी समर्थन किया. पटोले ने कहा कि चुनाव में हम महाविकास अघाडी के तौर पर ही जाएंगे और एमवीए ही हमारा संख्याबल होगा, सीएम हम बाद में तय करेंगे.

दोनों नेताओं के बयान के बाद सियासी गलियारों में ये माना गया कि इससे उद्धव ठाकरे की दावेदारी कमजोर होगी. दरअसल, एमवीए में शामिल शिवसेना यूबीटी चुनाव पूर्व उद्धव ठाकरे को सीएम चेहरा बनाने की मांग करती रही है. 

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटक दलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टकराव नहीं है. ठाकरे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना है. 

ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों के बारिश प्रभावित गांवों का दौरा करने से पहले कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है. यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है और हम चाहते हैं कि इस सरकार को राज्य की सत्ता से हटा दें. यह हमारा प्रमुख उद्देश्य है.’’ 

एमवीए के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम चुनाव के बाद तय होने के शरद पवार के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है. आंतरिक चर्चा होगी. कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं लड़ रहा. लेकिन सीटों को लेकर रस्साकशी हो सकती है. सभी हर सीट पर दावा करेंगे.’’

बीजेपी नेता के बयान पर आदित्य ठाकरे क्या बोले?

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भाजपा के साथ गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा को नुकसान होने के पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, ‘‘पहली बार बीजेपी ने कुछ सच कहा है.’’

तलाक का केस ट्रांसफर होने में लगाया 'अड़ंगा', HC ने पति पर लगाया 25 हजार जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की
नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश
नागपुर हादसे पर CM देवेन्द्र फडणवीस ने जताया दुख, अबतक 17 लोगों की हुई मौत, जांच के दिए आदेश

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget